नागपुर- वर्धमान नगर क्षेत्र बारदाने के गोदाम में भीषण आग, तीन वाहन आग में जल गए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर के अंतर्गत वर्धमान नगर क्षेत्र में आज रविवार की सुबह ट्रांसपोर्ट के वारदाने की गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। गोदाम में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, जानकारी अनुसार आग इतनी तेज रही कि गोदाम में रखा हुआ बारदाना आग की चपेट में आ गया।
प्राप्त हुई प्रारंभिक जानकारी अनुसार गोदाम में आग लगने की इस घटना से वहां पर खड़े दो से तीन वाहन भी आग की चपेट में आ गए और वाहन पूरी तरह से जल गए। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार नागपुर शहर के वर्धमान नगर क्षेत्र के प्रभू स्टील इंडस्ट्रीज के पास स्थित ट्रांसपोर्ट से संबंधित बारदाना का एक गोदाम में आग लगने की यह घटना घटित हुई, आग इतनी तेज रही कि थोड़ी ही देर में आग भयानक रूप से फैल गई जिससे गोदाम में रखे सामान आग की चपेट में आ गए।
गोदाम में बड़ी मात्रा में बारदाने रखे होने से यह आग तेजी के साथ फैल गई, ऐसी आशंका है। गोदाम में आग कैसी लगी, यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई।.इस घटना की सूचना प्राप्त होने पर नागपुर महानगरपालिका अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तुरंत ही मौके पर पहुंच गई खबर लिखे जाने तक आग बुझाने की कार्यवाही जारी रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगोंडा जिले के चौरी चौराहा पर माननीय विधायक श्री बावन सिंह जी के द्वारा होने वाली बाबा बागेश्वर…
पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।