Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर- मंत्री राजपूत,

01 Nov 2026, 06:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है।

उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संदीपनि विद्यालय सागर में आयोजित समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष
श्याम तिवारी,शैलेश केशरवानी, संभाग कमिश्नर दिलीप कुमार, डीआईजी एसएस चौहान, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय , जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी और आज हम अपने प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश का एकीकरण किया जिसकी परीणति से ही मध्यप्रदेश का गठन हुआ है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय प्रदेश और सागर को मध्यप्रदेश के हृदय कहा जाता है, यही हमारा गौरव है। आज किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है और विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है।

आज मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

आज मध्यप्रदेश में निवेश, उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाएं।

आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। मंत्री राजपूत ने उपस्थित आमजनों को मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी सहित विकास के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

आज मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट के साथ—साथ चीता स्टेट के गौरव से सुशोभित हो रहा है। उन्होंने सागर जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों की सराहना करते हुए कहा कि समृद्ध खेती से किसान की समृद्धि संभव है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उद्योग नीति की का परिणाम है कि आज मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश सहित बुन्देलखंड में नवीन उद्योग इकाईयां स्थापित हो रही है जिससे रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश के विकास और समृद्धि सरकार के साथ—साथ प्रदेशवासियों की लगन और परिश्रम का परिणाम है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्यप्रदेश के गठन और विकास की गाथा बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के साथ सागर भी विकसित सागर बन रहा है और आज सागर में सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड में सिंचाई के साधन बढ़ रहे हैं। सिंचाई परियोजनाओं और उद्योग क्षेत्रों की स्थापना से बुन्देलखंड की तस्वीर बदल रही है।

मध्यप्रदेश का भारत की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान है। मध्यप्रदेश देश में दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य है।

विगत रबी उपार्जन में मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर एमएसपी पर किसानों से गेहूं खरीदा गया है। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव के नेतृत्व में विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश इतिहास और संस्कृति का अनूठा संगम है।

यहां की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति और आंचलिक संस्कृति ही मध्यप्रदेश की पहचान है। उन्होंने कहा कि सागर में समृद्ध विरासत के साथ-साथ विकास हो रहा है।

किसानों के खेतों को पानी और बिजली मिल रही है। पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों का निरंतर विकास हो रहा है।

आज सागर एक उद्यम केन्द्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने आमजनों से स्वच्छ मध्यप्रदेश और स्वच्छ सागर बनाए रखने की अपील की और कहा कि स्वच्छ जल स्रोत सागर की पहचान बनें।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय एवं सांदीपनी विद्यालय सागर के छात्र—छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् एवं समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र—छात्राएं एवं बड़ी संख्या मे जनसमुदाय मौजूद रहा।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में जैविक प्राकृतिक तकनीक से दलहन की खेती, मक्का सायलेज यूनिट की स्थापना, कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से आधुनिक यंत्रों की उपलब्धता, प्राकृतिक खेती एवं कृषक उत्पादक संगठन (FPO) का गठन, बी आर सी सेंटर के माध्यम से जैविक आदानों का निर्माण तथा प्राकृतिक रूप से सब्जियों का उत्पादन सहित कृषि के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रगतिशील किसान, देवेन्द्र पाण्डेय – मढखेरा – जैसीनगर, अरविन्द्र तिवारी – रहली – रहली, भूपेन्द्र ठाकुर – ढाना – सागर,करण यादव – सिमरिया – शाहगढ़,राहुल सिंह ठाकुर – पीपरा – राहतगढ़,हर प्रसाद पटेल – कंकरकुईया – जैसीनगर,उमेश पटेल – गुलउआ – बीना ,किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज विजेता,जय हिंद राजपूत – छिरारी – मालथौन – ट्रैक्टर पुरस्कार,संदेश ठाकुर – सेमरखेड़ी – बीना – बुलेट मोटरसाइकिल पुरस्कार,यश जैन – खिमलासा – खुरई – ई-स्कूटर पुरस्कत

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संवैधानिक मूल्य शिक्षा नीति का ह्रदय स्थल – प्रो. चाँद किरण सलूजा
Sagar18 Nov

संवैधानिक मूल्य शिक्षा नीति का ह्रदय स्थल – प्रो. चाँद किरण सलूजा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉक्टर हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर के जीवनपर्यंत शिक्षा…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यों को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश!
Patna18 Nov

बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यों को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश!

🚨 बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यों को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश! रिपोर्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Nov

रास्ते पर अतिक्रमण , किसानों को लगाना पड़ रहा है 10 किलोमीटर का चक्कर

श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत के कlचरमुली ग्राम में अतिक्रमण का मामला सामने आया है । ग्रामीण जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Nov

रास्ते पर अतिक्रमण , किसानों को लगाना पड़ रहा है 10 किलोमीटर का चक्कर

श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत के कlचरमुली ग्राम में अतिक्रमण का मामला सामने आया है । ग्रामीण जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
दम्पति जो मुहब्बत सामाजिक मर्यादा के कारण ड्रॉइंग रूम में, डाइनिंग टेबल पर, अपने बुजुर्गों, बच्चों, पास पड़ोस,स्टाफ के सामने आमतौर पर नहीं कर पाते और यह राउल जी को आश्चर्यचकित ही नह
नरयावली के विकास को मिलेगी नई गति, दो बड़े पुलों के निर्माण को 24.09 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
Sagar18 Nov

नरयावली के विकास को मिलेगी नई गति, दो बड़े पुलों के निर्माण को 24.09 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुल-पुलियों के माध्यम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!