सिद्धार्थनगरः भारत-नेपाल सीमा पर 22.8 किलो प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई²
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सिद्धार्थनगर के कोटिया सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने बाइक सवार एक व्यक्ति को 22.8 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर को आसूचना के आधार पर एसएसबी की 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कोटिया और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 561 से करीब 400 मीटर और नो मेंस लैंड से लगभग 10 मीटर की दूरी पर एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।
टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास मौजूद सफेद बोरी से प्रतिबंधित पटाखों के 12 बंडल बरामद हुए। इनका कुल वजन 22.8 किलोग्राम बताया गया है।
संयुक्त टीम ने पटाखों को जब्त कर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की और पकड़े गए व्यक्ति को बरामद सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, नशीले पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और अभियान चलाया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा गांव में करीब एक साल पहले हुई विवेक की…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर सुमित पासवान फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा के सामुदायिक शौचालय में पांच साल से नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव इंक फैक्ट्री में लगी भीषण आग लगने का कारण…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखन 🚨 बड़ी खबर | कायमगंज, फर्रुखाबाद 🚨 आज कायमगंज की मीटिंग में पहुंचेंगे राजीव भारती कठेरिया जी!…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला में सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार, भजन-कीर्तन में झूम उठे हजारों भक्त गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।…
पूरी खबर पढ़ें →
बरदह थाने में पति-पत्नी का आपसी सहमति से हुआ अलगाव, लौटाया शादी का सामान रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।