Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

साइबर क्राइम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई

02 Nov 2026, 02:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
साइबर क्राइम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई - BHARATPUR, राजस्थान

#वेल_डन_कप्तान_साहब.. भरतपुर।

साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीग पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के. का चयन वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के 490 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पदक के लिए चुना है, जिनमें राजस्थान के 6 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। डीग पुलिस ने इस वर्ष साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए अक्टूबर 2026 तक 394 मामले दर्ज कर 1,966 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान 1,542 मोबाइल, 2,216 सिम, 136 एटीएम कार्ड, 78 लाख से अधिक नकद और दर्जनों वाहन जब्त किए गए, जबकि 4,161 सिम और 3,412 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए। पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' और पीतल को सोना बताकर करीब 28 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करने वाले 'ऑपरेशन एंटीवायरस' जैसे विशेष अभियान चलाकर साइबर नेटवर्क को ध्वस्त किया।

एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरी डीग पुलिस टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!