शिवपुरमोहनिया में नवीन पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन जनता को मिलेगी थोड़ी तेजी से न्याय व्यवस्था
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का नवनिर्मित भवन तैयार होने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधिवत उद्घाटन किया।
पुलिस चौकी का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को अब अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। चौकी स्थापित होने से फरियादियों को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को मदद मिलेगी।
उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस चौकी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। नई पुलिस चौकी के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी तथा स्थानीय नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस सहायता प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
चौकी के निर्माण से शिवपुर मोहरनिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा, सहायक कमांडेंट अमित कटियार, शैलेश जायसवाल, संतोष अग्रवाल,सहित पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई पुलिस चौकी के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ के तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ શહેરના મુખ્ય માર્ગો પર પોલીસનું વિશેષ પેટ્રોલિંગ, વેપારીઓ અને નાગરિકોમાં સુરક્ષાનો…
पूरी खबर पढ़ें →
*देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी टीआई की ट्रक से कुचलकर हुई मौत ने…
पूरी खबर पढ़ें →
દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ શહેરના મુખ્ય માર્ગો પર પોલીસનું વિશેષ પેટ્રોલિંગ, વેપારીઓ અને નાગરિકોમાં સુરક્ષાનો…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए…
पूरी खबर पढ़ें →
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।