कांठ में भाकियू टिकैत ने किसान चौपाल में उठाई समस्याएं, SDM को दिया ज्ञापन

कांठ में गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी, बिजली आपूर्ति में सुधार और खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को कांठ की उपमंडी में किसान चौपाल लगाई। किसानों ने अपनी समस्याएं रखते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

चौपाल के दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश चौधरी ऋषिपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। इबाद किसानों ने कांठ तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू से समस्याओं और मांगों के संबंध में वार्ता की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों ने पीटीडब्ल्यू फीडर पर बिजली आपूर्ति के निर्धारित शेड्यूल का पालन कराने, मीटर रीडरों के नियमित रूप से बिल निकालने के लिए पहुंचने और उपभोक्ताओं पर लगाए गए जुर्माने माफ करने की मांग रखी। गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और गन्ना क्रय केंद्रों पर निर्धारित तौल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने गेहूं और सरसों के अनुदानित बीज सरकारी केंद्रों पर समय से उपलब्ध कराने तथा गेहूं की बुआई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग भी की। इसके अलावा स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय खनन में लगे डंपरों की आवाजाही रोकने तथा ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में किसानों ने सड़क किनारे कूड़ा डालने से फैल रही गंदगी पर चिंता जताई। उनका कहना था कि कांवड़ मार्ग से प्लास्टिक कचरा हटाने के नाम पर उसे खेतों में डाल दिया जाता है, जिससे फसलों और जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कचरे का उचित निस्तारण कराने की मांग की। कांठ की सड़कों से अतिक्रमण हटाने और गन्ना पेराई सत्र के दौरान जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कस्बे के प्रमुख चौराहों पर गोल चक्कर बनाने का सुझाव भी दिया गया। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, तहसील प्रभारी सियाराम बिश्नोई, उपाध्यक्ष सलीम अहमद, जिला सचिव रामकला सिंह, नगर अध्यक्ष कांठ अरविंद बिश्नोई जॉनी, ब्लॉक अध्यक्ष छजलैट अंगद चौधरी, परविंद्र सिंह, केशवचंद्र, महेश कुमार, अनोज कुमार, रूपकिशोर सिंह, विमल कुमार, नौबत सिंह गुर्जर, प्रिंस चौधरी, रनजीत सिंह, अजय कुमार, बलराज सिंह परविंद्र सिंह, केशवचंद्र, महेश कुमार, अनोज कुमार, रूपकिशोर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







