हिमाचली मिश्रा नेअनशन अल्पकाल के लिएतोड़ा

गौमाता के सम्मान और न्याय के लिए हिमाचली मिश्रा का संघर्ष जारी, ब्राह्मण समाज ने दिया साथ निभाने का भरोसा
शिवपुरी। गौमाता के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हिमाचली मिश्रा का संकल्प लगातार जारी है। मूल रूप से ग्वालियर निवासी हिमाचली मिश्रा ने गौमाता के हित में आवाज बुलंद करते हुए लंबे समय तक ग्वालियर में संघर्ष किया। उनके इस संघर्ष के दौरान उनका स्थानांतरण शिवपुरी कर दिया गया, लेकिन स्थान परिवर्तन भी उनके संकल्प और हौसले को कमजोर नहीं कर सका। शिवपुरी पहुंचने के बाद भी उन्होंने गौमाता के हित में अपनी आवाज उठाना जारी रखा है।
हिमाचली मिश्रा के संघर्ष और गौमाता के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके प्रयासों का समर्थन किया। समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित विप्र बंधुओं ने एकजुट होकर उनके संकल्प में सहभागी बनने तथा हर परिस्थिति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समाजजनों का कहना था कि गौमाता के सम्मान, संरक्षण और न्याय से जुड़ा विषय केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान हिमाचली मिश्रा के संघर्ष की सराहना करते हुए समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी सकारात्मक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, धैर्य और सामाजिक एकता आवश्यक है। गौमाता के हित में उठाई जा रही आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन ने भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।
हिमाचली मिश्रा ने भी अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गौमाता के हित और न्याय की मांग को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। समाज के लोगों का मिला समर्थन उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे इस प्रयास में वे हिमाचली मिश्रा का हर संभव सहयोग करेंगे। साथ देने में उपस्थित पदाधिकारी के नाम पंडित राम प्रकाश शर्मा पंडित कुंज बिहारी पाराशर पंडित कैलाश भार्गव पंडित ओमप्रकाश शर्मा पंडित राजेंद्र पांडे पंडित एनपी अवस्थी पंडित रामसेवक गोंड पंडित हरगोविंद शर्मा पंडित विनोद शास्त्री पंडित बालमुकुंद पुरोहित पंडित राजकुमार शर्मा पत्रकार स्वदेश पंडित गजानन शर्मा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







