Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को बताए उनके कानूनी अधिकार शासकीय मॉडल स्कूल तिरला में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को बताए उनके कानूनी अधिकार शासकीय मॉडल स्कूल तिरला में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित - धार, मध्य प्रदेश

न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को बताए उनके कानूनी अधिकार

शासकीय मॉडल स्कूल तिरला में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार, 04 नवम्बर 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में बुधवार को शासकीय मॉडल स्कूल, तिरला में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 1 से 6 नवम्बर 2026 तक ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण संबंधी कानूनों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है।

Vvvvvइसी क्रम में विद्यालय में ‘बोलो, बताओ एवं बचाओ’ थीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राम सहारे राज ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।इस दौरान लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह निषेध, निःशुल्क विधिक सहायता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना डर के अपनी बात बताने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिमोन सुलिया, परामर्शदाता श्रीमती ज्योति पाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी श्री करण भंवर, विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश पाटीदार सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी
Sagar16 Nov

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* विवेकानंद वार्ड स्थित मछरयाई शराब दुकान के पास…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!