Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

फूलपुर में दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

05 Nov 2026, 07:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फूलपुर में दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

फूलपुर में दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश

फूलपुर, आजमगढ़। आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजा, धनतेरस और छठ पूजा के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा पंडाल आयोजकों की समस्याओं से अवगत होने के लिए फूलपुर कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय ने सभी लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से सराफा व्यवसायियों से कहा कि यदि बिक्री के दौरान उनके पास अत्यधिक धनराशि एकत्रित होती है, तो वे पुलिस को सूचना दें। पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके घर अथवा बैंक तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।
उन्होंने कहा कि आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए स्थायी लाइसेंस होना अनिवार्य है। बिना वैध लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दीपावली सुख, शांति और खुशियों का पर्व है। इसे मिल-जुलकर मनाने से त्योहार की खुशियां और बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि फूलपुर कस्बे में दीपावली और लक्ष्मी पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोतवाल ने स्पष्ट किया कि नई परंपरा के तहत मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी। केवल वही लोग मूर्ति स्थापित कर सकेंगे, जो पूर्व से परंपरागत रूप से ऐसा करते आ रहे हैं। आतिशबाजी की दुकानें पूर्व में निर्धारित एवं चिह्नित स्थानों पर ही लगाई जाएंगी। दुकानों पर बालू और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखनी होगी।
उन्होंने पंडाल आयोजकों को निर्देश दिया कि पंडालों में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं। साफ-सफाई, बिजली के तारों, मूर्ति स्थापना और टेंट निर्माण के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। वहीं, डीजे प्रतियोगिता आयोजित करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाल ने आयोजकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा, अयाज खान, अजय जायसवाल, श्रीराम गिरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल
Sonbhadra23 Nov

32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल

23 टीमों ने किया प्रतिभाग, स्काउट वर्ग की 12 और गाइड वर्ग की 11 टीमों ने लिया हिस्सा;…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षक की मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि नहीं, फिर भी प्राचार्य को हटाया गया : वंदिनी श्रीवास्तव
Balodabazar-Bhatapara23 Nov

शिक्षक की मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि नहीं, फिर भी प्राचार्य को हटाया गया : वंदिनी श्रीवास्तव

शिक्षक की मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि नहीं, फिर भी प्राचार्य को हटाया गया : वंदिनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!