आजमगढ़ आगमन पर भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आजमगढ़ आगमन पर भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश संयोजक, खेलकूद प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
फुलवरिया टोल प्लाजा, सेहदा टोल प्लाजा, भंवरनाथ, करतालपुर, बावली मोड़, कलेक्ट्रेट चौराहा, चर्च चौराहा और नरौली सहित विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सहजानंद राय एवं विशिष्ट अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। सहजानंद राय ने कहा कि नई जिम्मेदारी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के संगठनात्मक अनुभव और समर्पण का सम्मान है। वहीं मिथिलेश त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*विधिक माप विज्ञान विभाग ने मिठाई की दुकानों का किया निरीक्षण* *दो फर्मों पर लगाया 6 हजार रुपये…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा नदबई के ग्राम कटारा में मतदान केंद्र का…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर (राजस्थान) से निशांत पंडित की रिपोर्ट देबारी में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।