जिला संवाददाता पल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समाचार क्रमांक 3
स्थान -आगर मालवा
जिला संवाददाता – पी एल तिवारी
*एक दीपक वहां भी जलाएं, जहां आज भी अंधेरा है*
जगदीश मालवीय
दीपावली की रात थी। पूरा गांव दीयों की रोशनी से जगमगा रहा था। हर घर के आंगन में दीप जल रहे थे, बच्चे पटाखे चला रहे थे और हर चेहरा खुशी से खिला हुआ था।
उसी गांव के किनारे, एक टूटी-फूटी झोपड़ी में बूढ़ी मां अकेली बैठी थी। उसके घर में न दीया था, न मिठाई, न कोई अपना। बेटा परदेस में था और पति वर्षों पहले गुजर चुका था। अंधेरी झोपड़ी में बैठी वह गांव की जगमगाहट को दूर से निहार रही थी।
तभी दरवाजे पर आहट हुई। गांव का ही एक छोटा सा बच्चा शिवांश हाथ में एक दीया, थोड़ी मिठाई और एक नई साड़ी लेकर खड़ा था। उसने कहा – मां, आज दीपावली है, आपका घर अंधेरे में कैसे रह सकता है। अच्छा नहीं लगता।
उस मासूम शिवांश ने अपने हाथों से बूढी मां की झोपड़ी में दीया जलाया। उस एक छोटे से दीये से झोपड़ी का अंधेरा छंट गया और बूढी मां की आंखों में बरसों बाद खुशी के आंसू आ गए। उसने शिवांश को गले लगा लिया।
शिवांश ने मुस्कुराकर कहा – मां, दीपावली तो तभी सार्थक है, जब हम एक दीपक वहां भी जलाएं, जहां आज भी अभाव का अंधेरा है।
उस रात गांव के सारे दीयों में सबसे ज्यादा रोशनी उस छोटी सी झोपड़ी के दीये की थी, क्योंकि वह दीया केवल मिट्टी का नहीं, मानवता का दीया था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जामनगर में 'इट्रा' में धनतेरस पर धन्वंतरी पूजन डायरेक्टर प्रो. डॉ. तनुजा नेसरी के अध्यक्ष स्थान पर धन्वंतरी…
पूरी खबर पढ़ें →
*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी मो. नं. 9131340270 धमतरी भारतीय खुदरा एवं थोक व्यापार को आधुनिक…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर के जिला संवाददाता डॉ. अनिल दुबे पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर का परिसर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा।* दीपावली का पर्व था। पूरा गांव दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। कहीं आंगन में दीपों…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।