Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

मऊ: धनतेरस व दीपावली के लिए शांति समिति बैठक एवं पुलिस गस्त

06 Nov 2026, 06:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मऊ: धनतेरस व दीपावली के लिए शांति समिति बैठक एवं पुलिस गस्त - MAU, उत्तर प्रदेश

जनपद मऊ । *धनतेरस व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना थाने पर शांति समिति की बैठक एवं पुलिस बल के साथ पैदल गस्त*
जिलाधिकारी मऊ श्री आनन्द वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से थाना मुहम्मदाबाद गोहना परिसर में आगामी त्यौहारों धनतेरस व दीपावली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक (पीस कमेटी/शांति समिति) का आयोजन किया गया ।

इस दौरान उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना व क्षेत्र के समस्त सम्भ्रान्त नागरिक, धर्मगुरु व व्यापार मंडल के प्रतिनिधि /व्यक्ति उपस्थित रहे । जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई ।

बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए । आतिशबाजी बिक्री के लिए निर्धारित स्थलों तथा सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अमले ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त (फ्लैग मार्च) किया । स्थानीय व्यापारियों व आमजन से सीधे संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।

अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

इस दौरान उप-जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना, प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद गोहना सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है
Bharatpur06 Nov

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है

#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
Agar-Malwa06 Nov

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

error: Content is protected !!