जयपुर जिले के धौला उप तहसील में छोटी दीपावली पर जगमगाया कस्बा, मुख्य बाजार से किले तक रोशनी की छटा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धौला में छोटी दीपावली पर जगमगाया कस्बा, मुख्य बाजार से किले तक रोशनी की छटा
जयपुर।धौला छोटी दीपावली को शनिवार को धौला उपतहसील कस्बा रोशनी से नहा गया। मुख्य बाजार में हुई भव्य सजावट और जगह-जगह जगमगाते दीपों, झालरों ने पूरे कस्बे का माहौल दीपोत्सवमय कर दिया।
शनिवार दोपहर से ही मुख्य बाजार में रायसर पुलिस थाना के पुलिसकर्मी त्यौहार पर यातायात प्रबंधन व कानून व्यवस्था के लिए तैनात रहे। पुलिस जाप्ता बाजार में लगातार गश्त करता रहा, जिससे भीड़भाड़ के बावजूद यातायात सुचारू बना रहा और लोगों ने आराम से खरीदारी की।
शाम होते ही कस्बे में दीपावली की रौनक चरम पर पहुंच गई। स्टेट हाईवे 52 सड़क पर धौला सरकारी कॉलेज से लेकर धीरावास तिराहा तक पूरी सड़क को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और सजावट से सजाया गया। सड़क किनारे दुकानों पर भी आकर्षक सजावट की गई, जिससे देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही।
मुख्य बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को फूलों, लाइटों और तोरणों से सजाया। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों ने सजावट को खूब सराहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बाजार की रोशनी का आनंद लिया।
कस्बे के ऐतिहासिक किले पर भी विशेष रोशनी की गई। किले पर की गई जगमगाहट दूर से ही आकर्षण का केंद्र बनी रही। किले की रोशनी को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे।
छोटी दीपावली के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और दीप जलाकर खुशहाली की कामना की। पुलिस की मुस्तैदी और बाजार की सजावट के बीच कस्बे में देर रात तक चहल-पहल और उत्साह का माहौल बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के घोषित किए प्रत्याशी, रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराये सिम्बल* सवाई माधोपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →
*भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के घोषित किए प्रत्याशी, रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराये सिम्बल* सवाई माधोपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →
*भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के घोषित किए प्रत्याशी, रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराये सिम्बल* सवाई माधोपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
धार( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) जिले के पीथमपुर में इन दिनों पत्रकारिता की मौजूदा कार्यप्रणाली को लेकर ललित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।