Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

युवाओं की भागीदारी से संगठन को मिलेगी मजबूती – सवनसा

07 Nov 2026, 10:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
युवाओं की भागीदारी से संगठन को मिलेगी मजबूती - सवनसा - PALI, राजस्थान

युवाओं की भागीदारी से संगठन को मिलेगी मजबूती – सवनसा
युवा कांग्रेस की मासिक बैठक मे कार्यकारिणी विस्तार और प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर हुई चर्चा

पाली 07 नवम्बर। पाली जिला युवा कांग्रेस कमेटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश सवनसा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकारिणी विस्तार तथा आगामी दिनों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अभिषेक चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश सवनसा ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। संगठन में बेहतर कार्य करने वाले और जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
ये रहे मौजूद – बैठक में कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, महिला नेता नीलम बिड़ला, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, पाली विधानसभा अध्यक्ष रिकी सिंह, बाली विधानसभा अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, उपाध्यक्ष विजय जोशी, पाली युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरबाज, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भाटी, जीवाराम पंवार, मोहम्मद साजिद, उत्तम सिंह देवड़ा, सुरेश भार्गव, प्रकाश कुमार, विकास राठौड़, रमेश चौहान, नरेश चौधरी, अभिषेक रील, आबिद हुसैन, कुशल जयचंद, राघव, महेंद्र, अली हसनैन, अक्षय, रेहान, विक्रम सरगरा, आसिम कादरी, जगदीश राठौड़ सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन
Kheri08 Nov

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज
Azamgarh08 Nov

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
पीथमपुर में पत्रकारिता पर उठे सवाल, क्या पैसे के आगे दब रही है सच की आवाज? ललित मकवाना ने पत्रकारिता की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा— पैसे के आगे पत्रकारिता गुलाम होती नजर आ रही है
error: Content is protected !!