Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

प्रतिबंध के बावजूद बाजार में आया लाखों का आतिशबाजी सामान उदासीन प्रशासन

07 Nov 2026, 10:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रतिबंध के बावजूद बाजार में आया लाखों का आतिशबाजी सामान उदासीन प्रशासन - BHARATPUR, राजस्थान

#रूपवास: दीपावली पर कस्बे में पहुंची लाखों की प्रतिबंधित आतिशबाज़ी, नियम बनाने में प्रशासन उदासीन..

रूपवास (भरतपुर)। दीपावली त्योहार पर रूपवास कस्बे में प्रतिबंधित आतिशबाज़ी की बिक्री को लेकर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। सूत्रों के अनुसार कस्बे में आतिशबाज़ी बेचने वालों के गोदामों में लाखों रुपये की प्रतिबंधित आतिशबाज़ी भरी पड़ी है।
लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने न तो आतिशबाज़ी की दुकानें लगाने के लिए कोई नियम बनाए हैं, न ही जगह तय की है और न ही NCR क्षेत्र में प्रतिबंधित आतिशबाज़ी की बिक्री पर कोई सख्ती बरती जा रही है।

जबकि NCR में ग्रीन आतिशबाज़ी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की आतिशबाज़ी के बेचने और जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद रूपवास में खुले तौर पर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री रुपवास कस्बे के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके महादेव चौक पर हो रही है। अगर वहां धौलपुर जैसी घटना होती तो बड़ी जनहानि हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते नियम निर्धारित कर जांच की जाए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन
Kheri08 Nov

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज
Azamgarh08 Nov

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
पीथमपुर में पत्रकारिता पर उठे सवाल, क्या पैसे के आगे दब रही है सच की आवाज? ललित मकवाना ने पत्रकारिता की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा— पैसे के आगे पत्रकारिता गुलाम होती नजर आ रही है
error: Content is protected !!