बरेली में दांत उखाड़े और जीभ काटीः होंठ पर लगे टांके, ई-रिक्शा हटाने को कहा तो युवक पर रॉड से हमला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव अवादानपुर में ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि दबंगों ने लोहे की रॉड और किसी भारी वस्तु से युवक के सिर और मुंह पर वार किए। हमले में उसका सिर फट गया, दांत उखड़ गए और जीभ कट गई। पुलिस ने रविवार सुबह पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अवादानपुर निवासी अन्नू मौर्य पुत्र रामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र प्रेमपाल की बाइक बीच सड़क पर खड़ी थी। इससे रास्ता बंद हो रहा था। अन्नू ने धर्मेंद्र से बाइक हटाने को कहा तो वह नाराज हो गया।
आरोप है कि धर्मेंद्र ने अपने साथी भिखारी पुत्र पप्पू के साथ मिलकर अन्नू से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान धर्मेंद्र ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके मुंह पर किसी भारी वस्तु से वार किया। इससे उसके दांत उखड़ गए और जीभ कट गई।
लहूलुहान हालत में अन्नू को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसके सिर और होंठों पर कई टांके लगाए गए। टूटे दांतों को संभालने के लिए डॉक्टरों को तार बांधना पड़ा।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने अपनी ही बाइक तोड़ दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने अपनी ही बाइक तोड़ दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने अन्नू मौर्य की तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र और भिखारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का रूप धारण कर मनाई दीपावली रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर रोड निवासी 32 वर्षीय रोहित जायसवाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे…
पूरी खबर पढ़ें →
वरोरा येथे ३ लाख रुपयांची लाच स्वीकारताना ग्रामपंचायत अधिकारी व विस्तार अधिकारी एसीबीच्या जाळ्यात! चंद्रपूर : चंद्रपूर जिल्ह्यातील…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
भरथना- हाल ही में सम्पन्न हुए एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।