Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shahjahanpur

*जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम टिकरी में ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या द्वारा पूजनीय स्थल अमृत सरोवर शिवधाम पर हवन पूजन के साथ साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

09 Nov 2026, 02:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम टिकरी में ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या द्वारा पूजनीय स्थल अमृत सरोवर शिवधाम पर हवन पूजन के साथ साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - SHAHJAHANPUR, उत्तर प्रदेश

ख़बर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
जिला शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश )

*जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम टिकरी में ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या द्वारा पूजनीय स्थल अमृत सरोवर शिवधाम पर हवन पूजन के साथ साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

जनपद – शाहजहाँपुर के ग्राम टिकरी में अमृत सरोवर शिवधाम स्थल पर दीपावली के एक दिन पूर्व भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या द्वारा ग्राम वासियों को गाँव की उन्नति एवं स्वछता तथा गाँव की प्रत्येक व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने का आश्वाशन दिया गया। तथा ग्राम वासियों से मिले प्रेम रूपी चयन के द्वारा सबका साथ सबका विकास की बात कहते हुए गाँव की हर एक छोटी से छोटी समस्या चाहें वह गाँव का रास्ता, खड़ंजा, पेयजल, नालियों की समय-समय पर सफाई, रोड पर स्पॉट लाइट, सरकारी नल आदि ही क्यों न हो उसका समाधान करने का वादा किया। गाँव में पूजनीय स्थल की सन 2023 में स्थापना हुई जिसका नामकरण प्रधान मंत्री के द्वारा चलाई गई योजना अमृत सरोवर के नाम पर (अमृत सरोवर शिवधाम) रखा गया। संतोष कुमार द्वारा बताया गया की प्रत्येक वर्ष सावन माह में गाँव के श्रधालू गंगा नदी से गंगाजल लाकर अमृत सरोवर में भगवान शिव की प्रतिमा के सम्मुख जल चढ़ाते हैं। और सावन माह में भगवान शिव की आरधना करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ शिव की पूजा करते हैं भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित कराने में संतोष कुमार मौर्या एवं सभी ग्राम वासियों का योगदान रहा।
2023 के बाद से प्रत्येक वर्ष दीपावली के एक दिन पूर्व अमृत सरोवर शिवधाम पर सभी ग्राम वासियों को आमंत्रित कर अमृत सरोवर में सभी ग्रामवासियों के द्वारा ज्ञान रूपी दीपक को जलाकर सरोवर में प्रवाहित किया जाता है जिससे सरोवर जगमगा उठता है। तत्पश्चात सरोवर स्थल पर हवन पूजन किया जाता है जिसमें सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आएं एवं अज्ञानता रूपी अंधकार का अंत हो और ज्ञान रूपी प्रकाश का जीवन में उजाला हो, माता लक्ष्मी सभी के जीवन में ढेरों खुशियाँ लाएं, भगवान कुबेर की सभी पर कृपा बनी रहे, प्रार्थना करते हुए माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या गाँव की सभी संम्मानित माताओं, बहनो को आमंत्रित कर उनका सम्मान सहित, मिष्ठान वितरित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा की मैन आपका बेटा, भाई, दोस्त, सहयोगी हूँ मैं आपकी सेवा में प्रत्येक समय तत्पर हूँ। इसी प्रकार मुझे आपका प्रेम आशीर्वाद स्नेह मिलता रहेगा मै आप सभी ग्राम वासियों की सेवा करता रहूँगा ऐसा सन्देश दिया।
ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या के द्वारा आयोजित किये गए हवन पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम नारायण मिश्रा, सुधाकर त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मुनेश तिवारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष, के साथ राम नारायण मिश्रा, पुनीत मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, रामदेव गुप्ता, कल्लू गुप्ता कोटेदार, पिन्नू सिंह, दिन्नू सिंह, ठाकुर मुनेद्र सिंह, सीताराम, रघुनन्दन, पासवान, एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

ख़बर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
जिला संवाददाता
वरुण कुमार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शोरूम के लाइसेंस की आड़ में चल रही थी अवैध पटाखा दुकान: पांडे इंटर कॉलेज परिसर में फर्नीचर के शोरूम के लिए जारी लाइसेंस पर ‘दिलीप फैंसी पटाखा’ की खुदरा दुकान धड़ल्ले से संचालित हो रही थी
DFO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: बार-बार शिकायतों के बाद भी वन अधिकारियों की चुप्पी और टालमटोल रवैया
Basti09 Nov

DFO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: बार-बार शिकायतों के बाद भी वन अधिकारियों की चुप्पी और टालमटोल रवैया

जब रक्षक ही बन बैठे भक्षक: बस्ती में वन विभाग की सरपरस्ती में फल-फूल रहा अवैध आरा मशीनों…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने सीएचसी बेवा का किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित; दीपावली पर पांच बर्न बेड रखने के निर्देश
Siddharthnagar09 Nov

सीएमओ ने सीएचसी बेवा का किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित; दीपावली पर पांच बर्न बेड रखने के निर्देश

सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम वीरपुर रतनपुर में राप्ती नदी के किनारे दिखाई दिया मगरमच्छ।
Siddharthnagar09 Nov

सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम वीरपुर रतनपुर में राप्ती नदी के किनारे दिखाई दिया मगरमच्छ।

नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। नदी किनारे मौजूद लोगों में मचा हड़कंप ।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!