छग.माध्यमिक शिक्षा मंडल नें 2026-27 बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए सेंटर हेड, तथा अन्य स्टाफ की पेमेंट रेट तय कर दिया है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छत्तीसगढ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शिक्षा सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के लिए केंद्र प्रमुख, सहायक केंद्र प्रमुख, तथा अन्य स्टाफ की पेमेंट रेट तय कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब 500 से अधिक विद्यार्थियों वाले परीक्षा केंद्र के केंद्र प्रमुख को 200 रू प्रतिदिन दिए जायेंगे, 500 विद्यार्थियो तक वाले केंद्र वाले केंद्र प्रमुख को 180 रू प्रतिदिन मिलेंगे ।
छग.राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर स्टाफ की नियुक्ति के लिए नियम भी तय किए हैं, यह व्यवस्था हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, शारीरिक शिक्षा पत्रोपाधि, डीएलएड की मेन सेकेंड मेन एग्जाम के लिए लागू रहेगी । जानकारी अनुसार फाइनेंस कमेटी की 06 अक्टूबर और एक्जीक्युटिव कमेटी की 15 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था,नई परीक्षा वर्ष 2026-27से यह व्यवस्था लागू होगी।
शिक्षा मंडल के आदेशानुसार 500 तक विद्यार्थियों वाले केंद्र में एक और 500 से अधिक विद्यार्थियो वाले केंद्र में दो सहायक केंद्र हेड नियुक्त किए जायेंगे, और इन्हें 150 रू प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जायेगा।परीक्षा कक्ष में 30 परीक्षार्थी तक दो सुपरवाइजर नियुक्त किए जायेंगे, इसके बाद हर 15 अतिरिक्त परमार्थी पर एक सुपरवाइजर बढ़ाया जायेगा, और प्रत्येक सुपरवाइजर को 75 रू प्रतिदिन मिलेंगे। 400 विद्यार्थियों तक एक क्लर्क और इसके बाद हर 400 अतिरिक्त विद्यार्थियों पर एक क्लर्क नियुक्त होगा,और इन्हें प्रतिदिन 60 रू मिलेंगे।
500 विद्यार्थियों पर चार चपरासी नियुक्त किए जायेंगे, इसके बाद हर 150 अतिरिक्त विद्यार्थीयों पर एक चपरासी बढ़ाया जायेगा, और इन्हें 40 रू प्रतिदिन दिया जायेगा। परीक्षा पेपर को थाने से लाने और बिना जांची गई उत्तर पुस्तिका थाने में जमा कराने के लिए 40 रू दिए जायेंगे।
परीक्षा केंद्र को अन्य खर्चों के लिए भी विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही भुगतान मिलेगा ,जानकारी अनुसार 200 छात्रों तक वाले केंद्र के लिए 04 रू प्रति छात्र और 200 से अधिक वाले छात्रों वाले केंद्र के लिए 03 रू प्रति छात्र की दर तय किया गया है। यह नई दरें 2026-27 की परीक्षाओं से लागू की जायेंगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 10.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में रिश्ते का कत्ल: सगे भाई ने बांस के डंडे से पीटकर की भाई की हत्या, आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार कोल ने दी…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | यूपी में पैथोलॉजी रिपोर्ट के नाम पर मरीजों से कथित लूट! दैनिक भास्कर की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।