Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेला की तैयारियों की आज लखनऊ में किया समीक्षा बैठक

10 Nov 2026, 11:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेला की तैयारियों की आज लखनऊ में किया समीक्षा बैठक - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेला एवं तिगरी मेला की तैयारियों की आज लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा की।
लखनऊ उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'वेस्टर्न यूपी का मिनी कुम्भ' यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने गृह, लोक निर्माण, परिवहन, सिंचाई, नगर विकास, ऊर्जा, पंचायती राज, स्वास्थ्य समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला प्रारंभ होने से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि घाटों पर स्नान के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। नदी को आवश्यकतानुसार चैनलाइज किया जाए और हर घाट पर जल की उपलब्धता रहे। पर्याप्त स्वच्छता कर्मियों की तैनाती हो। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कतई न हो। मेले में सीएचसी स्तर के अस्थायी हॉस्पिटल बनाए जाएं। पर्याप्त मैनपावर, एंबुलेंस समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। विद्युत की नियमित आपूर्ति व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें दोनों तरफ तैनात की जाएं। मेले से पहले एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी पुलिस बल की काउंसिलिंग कर लें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वॉच टावर, फायर टेंडर, सीसीटीवी, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, डायवर्जन आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। फायर टेंडर अलर्ट मोड पर रहें और कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि मेले में खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाए। आस्था के विपरीत कोई भी कार्यक्रम न हो।

मुख्यमंत्री जी ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाए। मेले के कमांड एरिया में शराब व नशे की वस्तुओं की बिक्री कतई न हो और न ही आस्था के विपरीत कोई आचरण हो।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेले में बच्चों की स्लोगन, भाषण, वाद-विवाद, निबंध आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
Mahrajganj10 Nov

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

फरेंदा में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति -…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन
Mahrajganj10 Nov

गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन

महराजगंज: गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन महराजगंज।…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस बीच होने वाले दूल्हे के पिता कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने अपनी बहू के स्वागत के लि
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस बीच होने वाले दूल्हे के पिता कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने अपनी बहू के स्वागत के लि
error: Content is protected !!