Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार जियावन पुलिस ने कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप पर दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला।

11 Nov 2026, 08:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार जियावन पुलिस ने कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप पर दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार जियावन पुलिस ने कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप पर दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 22 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से गांजा जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को थाना जियावन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कटौली निवासी प्रतिभा बंसल पति मंजू बंसल उम्र 23 वर्ष कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के नजदीक गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना में महिला के लाल साड़ी पहने होने और उसके साथ एक बच्चा होने की जानकारी भी दी गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही महिला को पकड़ लिया। महिला आरक्षक से तलाशी कराने पर उसके पास रखी पॉलिथीन से 1022 ग्राम (1 किलो 22 ग्राम) गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
           एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी प्रतिभा बंसल के खिलाफ थाना जियावन में अपराध क्रमांक 745/2026 के तहत धारा 8, 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार साकेत, तेज बहादुर सिंह, सउनि रामसुंदर विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक सदन, प्रभात दुबे, महिला आरक्षक प्रतिमा टोप्पो सहित जियावन पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार
Purnia10 Nov

पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

🚨 पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर साहिल राज बिहार…

पूरी खबर पढ़ें →
ओडिशा के संबलपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के डर से एक पुलिस दरोगा ने विजिलेंस
थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar10 Nov

थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना खेसरहा पुलिस द्वारा सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar10 Nov

थाना खेसरहा पुलिस द्वारा सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
383 हरे गांजे के पौधे जप्त, कुल वजन 363.188 किलोग्राम जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹67 लाख 13 हजार आरोपी मुलम सिंह डावर गिरफ्तार,
Dhar10 Nov

383 हरे गांजे के पौधे जप्त, कुल वजन 363.188 किलोग्राम जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹67 लाख 13 हजार आरोपी मुलम सिंह डावर गिरफ्तार,

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट धार । मध्यप्रदेश के धार जिले में ऑपरेशन प्रहार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!