जींद में 4.98 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख रुपये बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जींद में 4.98 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख रुपये बरामद
भिवानी से स्क्रैप बैटरियां बेचकर लौट रहे युवकों को घिमाणा गांव के पास बनाया था निशाना, दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने मारपीट कर लूटे थे 4.98 लाख रुपये
जींद। जिले में 4 लाख 98 हजार 600 रुपये की लूट के मामले में पुलिस चौकी सीआरएसयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना सदर जींद के प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार के अनुसार, भिवानी जिले के गांव कौट निवासी राजेश अपने साथी प्रवीण के साथ पिकअप गाड़ी में स्क्रैप बैटरियां लेकर जींद आया था। हांसी रोड स्थित प्लॉट नंबर 17 पर बैटरियां 4,98,600 रुपये में बेचने के बाद दोनों नकदी लेकर वापस भिवानी जा रहे थे।
इसी दौरान घिमाणा गांव के पास दो गाड़ियों में सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और पिकअप में रखी 4,98,600 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर थाना सदर जींद में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने पहले ही लोकेश उर्फ लाडी, जयदीप, चांद और शुभम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद जांच में आनंद उर्फ आना निवासी नांगल (भिवानी) और विक्रम निवासी कर्मगढ़ के नाम सामने आए। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उनसे 2 लाख रुपये बरामद हुए।
आगे की पूछताछ में मोहित निवासी ओम नगर, जींद का नाम सामने आया, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
लूट के इस मामले में अब तक 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस 2 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए करता था मोटरसाइकिल चोरी, गंगनहर किनारे जंगल में झाड़ियों…
पूरी खबर पढ़ें →
संदीप कुमार श्रीवास्तव मिर्जापुर ब्यूरो चीफ दिनांक : 12.11.2026 जिगना साइबर क्राइम टीम द्वारा मोबाइल हैक करके साइबर…
पूरी खबर पढ़ें →
काली पूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय,…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली रोहट - अज्ञात कारणों से ढ़ाणी में लगी आग, आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
निवेश के नाम पर लाखों रुपए कि साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव की चार युवतियां मंगलवार सुबह घर से बाजार जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।