दपूम रेलवे ने ट्रेनों के कोच में लगे मोबाईल एवं इलैक्ट्रानिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट्स को रात के समय बंद रखने का फैसला किया है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे नें ट्रेनों को कोच में लगे हुए मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट्स को रात के समय में 11 बजे से लेकर सुबह 05 बजे तक के लिए बंद रखे जाने का निर्णय किया है। अब ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रात के समय पर मोबाइल चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी ।
रेलवे प्रशासन के अनुसार रेल यात्रियों की सुविधा तथा बिजली से चलने वाले उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है। फैसले के अनुसार ट्रेनों में अब रात के समय 11 बजे से सुबह 05 तक के लिए रेल यात्री अपना मोबाईल, लैपटॉप, तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज नहीं कर पायेंगे।
दपूम रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों से यह अपील की है कि रेल यात्री रात के समय ट्रेन से सफर करने के पूर्व ही अपने मोबाईल आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करके रेल यात्रा आरंभ करें, जिससे उन्हें रात में यात्रा के दौरान चार्जिंग की कम आवश्यकता पड़ेगी। रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों से इस मामले में सहयोग करने और यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →

स्कूल बस हुई अनियंत्रित, दुकान के पास जाकर टकराई; बड़ा हादसा टला एक बड़ा सवाल लापरवाही किसकी ?…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।