Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प!

12 Nov 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प! - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प
लखनऊ/उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक उनके साथ खड़ी है। 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के अंतर्गत जन्म से स्नातक तक 6 किश्तों में ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक 27 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में योजना हेतु लगभग ₹400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मातृशक्ति को अवसर, आर्थिक अधिकार और आत्मनिर्भरता का आधार!

वर्ष 2017 में लगभग 12% रही महिला श्रम बल भागीदारी आज बढ़कर 37-38% से अधिक हो गई है। कामकाजी महिलाओं की सुविधा हेतु सभी प्रमुख महानगरों में श्रमजीवी हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की प्रत्येक सरकारी भर्ती में 20% से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) से जुड़ी एक करोड़ से अधिक महिलाएं स्वावलंबन की नई गाथा लिख रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों में वितरित खाद्यान्न का लगभग 40% स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किया जा रहा है। SHGs के माध्यम से 18.55 लाख से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील नेतृत्व में महिला सुरक्षा से लेकर सम्मान, स्वावलंबन से लेकर सहभागिता तक, मातृशक्ति के सर्वांगीण सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

आज उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 44,000 से अधिक महिलाएं सेवाएं दे रही हैं। पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20% आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। मिशन शक्ति केंद्रों के साथ प्रत्येक शहर में AI आधारित सेफ सिटी नेटवर्क तथा 1090 और 112 का इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम संचालित है।

वीरांगनाओं के शौर्य और स्वाभिमान को सम्मान देते हुए लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी तथा बदायूं में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर तीन महिला PAC बटालियन गठित की गई हैं।

'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को UPSRTC की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को एक व्यापक सामाजिक अभियान का स्वरूप दिया गया है।

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBVs) में छात्राओं को 1098, 1090, 112 एवं 181 हेल्पलाइन की जानकारी देने के साथ नुक्कड़ नाटकों, जागरूकता रैलियों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस थानों के भ्रमण, FIR प्रक्रिया, साइबर अपराध, POCSO अधिनियम, विधिक साक्षरता एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाया जा रहा है। मेधावी छात्राओं को एक्सपोजर विजिट एवं प्रशासनिक दायित्वों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा
Azamgarh12 Nov

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई, एक ही जनपद में निर्धारित अवधि पूरी करने वाले निरीक्षकों को किया गया स्थानांतरित
नौतनवा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 14 व्यक्तियों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्रवाई
Mahrajganj12 Nov

नौतनवा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 14 व्यक्तियों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्रवाई

नौतनवा पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 14 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई एसपी शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ निचलौल ने विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Nov

अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ निचलौल ने विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

सिसवा बाजार में लक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!