ब्लॉक कांग्रेस मकरोनिया ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई

सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664/* महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वावधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों नें भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख जननायक थे। उन्होंने मात्र 20 वर्ष की अल्प आयु में अंग्रेजी हुकूमत के काले कानूनों को चुनौती देते हुए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लंबा संघर्ष किया।
वे अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने आदिवासी समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया।
भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा जी का नाम सदैव सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता रहेगा।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ साथ आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन,संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आर आर पारासर,एड.कमलेश सिंह ठाकुर,पार्षद सीमा कमल चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा,एड.घनश्याम पटेल आदि ने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह,हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल पटेल, हेमंत लारिया,मनोज राय,प्रेम नारायण अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार,संजय रोहिदास,जय पाराशर,सुनील चौधरी,अजय अहिरवार,सुभाष रोहित,कमल चौधरी,छोटेलाल अहिरवार,शंकर लाल अहिरवार,आशीष चौधरी,कमलेश वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







