भोगीपुरवा में गूंजा आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश, संत रामपाल जी महाराज के सत्संग में उमड़ी अनुयायियों की भीड़

लखीमपुर खीरी। जनपद के भोगीपुरवा में रविवार को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का विशाल मासिक सत्संग आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी की विभिन्न तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अनुयायी शामिल हुए। सत्संग के दौरान धार्मिक ग्रंथों के प्रमाणों के माध्यम से भक्ति, मोक्ष और पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई सत्संग में गीता, वेद, कुरान, बाइबल, पुराण और रामचरितमानस सहित विभिन्न पवित्र ग्रंथों का उल्लेख किया गया।
अनुयायियों की ओर से बताया गया कि पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति के लिए तत्वदर्शी संत से तत्वज्ञान प्राप्त करना और शास्त्रों के अनुसार भक्ति करना आवश्यक है कार्यक्रम में सामवेद उतार्चिक अध्याय 3, खंड 5, श्लोक 8 तथा श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 17 के श्लोक 23 का हवाला देते हुए तीन नामों के जाप की महत्ता बताई गई। इसके अलावा गीता के अध्याय 4 श्लोक 34 और अध्याय 15 के श्लोक 1 व 4 के आधार पर तत्वदर्शी संत की पहचान तथा आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के विषय को समझाया गया इस दौरान जिला को-ऑर्डिनेटर रवि कुमार ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी जनपद लखीमपुर खीरी की सभी तहसीलों के गांवों में शास्त्रानुकूल भक्ति का संदेश पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रथा, नशाखोरी, घूसखोरी और जातिगत भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनके अनुसार भक्ति और सदाचार के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है सत्संग के दौरान कई लोगों ने संत रामपाल जी महाराज के बताए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और नाम दीक्षा ग्रहण की।
कार्यक्रम में नशे से दूर रहने, सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने तथा अच्छे आचरण के साथ जीवन जीने का संदेश दिया गया आयोजकों ने संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक 'जीने की राह' के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। पुस्तक और अन्य आध्यात्मिक जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट www.jagatgururampalji.org का उल्लेख किया गया भोगीपुरवा में आयोजित इस मासिक सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






