Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित

16 Nov 2026, 05:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित - HARIDWAR, उत्तराखंड

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित

हरिद्वार, 16 नवंबर 2026। पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, हरिद्वार में बाल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को सम्मानित करते हुए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय अधिवक्ता हरिद्वार विकास प्राधिकरण गोपाल कृष्ण शर्मा, समाजसेवी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हरिद्वार संदीप गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तराखंड उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान गृह परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं एनसीसी के विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति, अनुशासन एवं समर्पण के लिए मेडल प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद, उप प्रधानाचार्य दो डॉक्टर सौपाल सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों ने अपने पुराने विद्यालय की यादें साझा कर विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायक संदेश भी दिया कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वह भावुक एवं प्रेरणादायक प्रेरणादायक क्षण रहा, जब मुख्य अतिथियों ने मंच से विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यालय जीवन की पुरानी यादें साझा कीं।
शासकीय अधिवक्ता गोपाल कृष्ण शर्मा ने भल्ला कॉलेज से अपने पुराने जुड़ाव और बचपन में अपने पिताजी के साथ विद्यालय से संबंधित स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यालय में बिताया गया समय और शिक्षकों से प्राप्त संस्कार जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं।प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1970 में इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों को अनुशासन, मेहनत और संस्कारों के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल हरिद्वार संदीप गुप्ता ने अपने विद्यालय जीवन के लगभग 32 वर्ष पुराने संस्मरण विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने अपने पुराने प्रधानाचार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विद्यार्थी जीवन के एक रोचक प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का कितना महत्व होता है और किस प्रकार शिक्षक की डांट एवं सीख भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। इसी क्रम में उन्होंने मंच पर अपने पुराने दिनों की एक याद को जीवंत करते हुए प्रधानाचार्य से हाथ पर डंडा खाने की अपनी पुरानी इच्छा भी पूरी करवाई। इस प्रसंग ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और विद्यालय के पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं।तीनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।इस अवसर पर संदीप गुप्ता ने मंच से इन सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने वाले और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व किसी भी शिक्षण संस्थान की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास, शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों की बेहतर सुविधाओं और शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए ऐसे सभी व्यक्तित्वों का मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव अपेक्षित है। संदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यालय की वास्तविक पहचान केवल उसकी इमारत से नहीं, बल्कि वहां शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उन्हें योग्य बनाने वाले शिक्षकों के समर्पण से होती है। शिक्षक समाज की वह मजबूत नींव हैं, जो बच्चों के भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके योगदान को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने शिक्षकों का आदर करें, नियमित अध्ययन करें, अनुशासन अपनाएं और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।उन्होंने यह भी कहा कि पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज से उनका लगभग 32 वर्ष पुराना भावनात्मक जुड़ाव है। विद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों की बेहतर सुविधाओं, प्रतिभाशाली बच्चों के प्रोत्साहन और शिक्षकों के सम्मान के लिए वे भविष्य में भी अपने स्तर से सकारात्मक प्रयास करते रहेंगे।प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने अतिथियों का जताया आभार
विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. सोपाल सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस अवसर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद, उपप्रधानाचार्य डॉ. सोपाल सिंह, राजेंद्र जी, अनुपम जी, सुषमा जगवाण, सुनील जी, मेघराज सिंह सुनील जी महेंद्र जी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।समारोह में विद्यार्थियों को मेडल, शिक्षकों एवं सहयोगियों को स्मृति चिह्न तथा अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, शिक्षकों के योगदान का सम्मान करना तथा बच्चों में शिक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाले संस्कारों, अनुशासन, गुरुजनों के सम्मान और सुनहरे भविष्य की आधारशिला है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar16 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में।

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना!
Mahrajganj16 Nov

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना!

प्रयागराज उत्तर प्रदेश। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज में ‘विद्या वाचस्पति’ सम्मान से सम्मानित हुए रोहित राय, अब कहलाएंगे डॉ. रोहित राय
Mahrajganj16 Nov

प्रयागराज में ‘विद्या वाचस्पति’ सम्मान से सम्मानित हुए रोहित राय, अब कहलाएंगे डॉ. रोहित राय

प्रयागराज में ‘विद्या वाचस्पति’ सम्मान से सम्मानित हुए रोहित राय, अब कहलाएंगे डॉ. रोहित राय साहित्य के क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
हिन्द अभिमान फाउंडेशन द्वारा जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 दिसंबर को आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक, महराजगंज में
Mahrajganj16 Nov

हिन्द अभिमान फाउंडेशन द्वारा जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 दिसंबर को आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक, महराजगंज में

हिन्द अभिमान फाउंडेशन कराएगा प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 परतावल/महराजगंज। रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। हिन्द अभिमान फाउंडेशन…

पूरी खबर पढ़ें →
मां,शा, एन, के,जे, में पढ़ने वाले तीस दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई राम भरोसे पढ़ाई के नाम पर हो रही औपचारिकता
Katni15 Nov

मां,शा, एन, के,जे, में पढ़ने वाले तीस दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई राम भरोसे पढ़ाई के नाम पर हो रही औपचारिकता

कटनी स्थानीय क्षेत्र एन. क़े. जे. प्रेमनगर में दिव्यांग जनों हेतु स्थित सक्षम छात्रावास में, अपने उज्जवल भविष्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!