पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की कुल 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि शाम 6:00 बजे तक जिले में कुल 79.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह 10:00 बजे तक कुल 1,41,989 मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदान का 23.65 प्रतिशत रहा। दोपहर 1:00 बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 2,96,056 वोटों के साथ 49.30 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं दोपहर 3:00 बजे तक कुल 3,88,467 मतदाताओं ने मतदान किया और प्रतिशत 64.69 दर्ज किया गया तथा शाम 6:00 बजे तक कुल 6,00,482 पंजीकृत मतदाताओं में से 4,79,842 मतदाताओं ने वोट डाले, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 79.91 रहा।
समिति वार आंकड़े इस प्रकार हैं:
1. कुचामन सिटी: यहां की 41 ग्राम पंचायतों में कुल 1,54,513 मतदाताओं में से 1,26,041 ने मतदान किया, जो सर्वाधिक 81.57 प्रतिशत रहा।
2. डीडवाना: यहां की 47 ग्राम पंचायतों में कुल 1,52,916 मतदाताओं में से 1,23,704 मतदाताओं ने वोट डाले, जिससे मतदान प्रतिशत 80.9 प्रतिशत रहा।
3. लाडनूं: यहां की 44 ग्राम पंचायतों में कुल 1,65,070 मतदाताओं में से 1,30,471 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कुल 79.04 प्रतिशत मतदान हुआ।
4. मौलासर: यहां की 35 ग्राम पंचायतों में कुल 1,27,983 मतदाताओं में से 99,626 ने वोट डाले, जिससे मतदान प्रतिशत 77.84 दर्ज किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगोंडा जिले के चौरी चौराहा पर माननीय विधायक श्री बावन सिंह जी के द्वारा होने वाली बाबा बागेश्वर…
पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रेस विज्ञप्ति* जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव न्यूज़ आगर मालवा *कनाडा के बाद अब फ्रांस की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।