स्कूल से चोरी हुए दो गैस सिलेंडर बरामद, गांव का शातिर चोर गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#स्कूल से चोरी हुए दो गैस सिलेंडर बरामद, गांव का शातिर चोर गिरफ्तार
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के बंकापहाड़ी गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय से चोरी हुए दो गैस सिलेंडर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मामले के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय बंकापहाड़ी की ओर से गुरसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विद्यालय से मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए रखे गए दो गैस सिलेंडर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गांव में ही घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महेन्द्र अहिरवार पुत्र रामभरोसे अहिरवार (30) निवासी बंकापहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दोनों गैस सिलेंडर बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, महेन्द्र के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कासगंज। ब्लॉक सहावर के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राथमिक बालिका वर्ग में सैजल…
पूरी खबर पढ़ें →
छठ महापर्व पर नौगढ़ जमुआर घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा अभियान छठ पूजा के लिये कच्चा…
पूरी खबर पढ़ें →
सिडकुल क्षेत्र में राहगीरों को रोककर ग्राहकों की तलाश करने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। गाजीपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। गाजीपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।