Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमनाथ गुजरात के लिए 48 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना*

17 Nov 2026, 04:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमनाथ गुजरात के लिए 48 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना* - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला धमतरी मो नं. 9131340270

*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमनाथ गुजरात के लिए 48 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना*

जनपद पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, यात्रियों को दी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ।

मगरलोड,
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत मगरलोड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से चयनित कुल 48 तीर्थयात्रियों एवं जनपद पंचायत मगरलोड के 02 अनुरक्षकों को गुजरात स्थित पवित्र तीर्थस्थल सोमनाथ दर्शन के लिए आज रवाना किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के वाहन को रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि तीर्थयात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय एवं जनकल्याणकारी पहल है।
श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है। यह योजना बुजुर्गों के जीवन में आध्यात्मिक आनंद और सुखद अनुभव जोड़ने का कार्य कर रही है।
इस दौरान तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। जनपद पंचायत मगरलोड परिवार की ओर से सभी 48 तीर्थयात्रियों एवं अनुरक्षकों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। श्री टीकम साहू, श्री किशन साहू, वेदराम सिन्हा पंचायत इंस्पेक्टर, गोवर्धन साहू, दुष्यन्त पटेल उपस्थित रहे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पनंचायत चुनाव – नव सृजित ग्राम पंचायत पदरोड़ा से पहली सरपंच निर्वाचित हुई बिराई बानू
Jaisalmer17 Nov

पनंचायत चुनाव – नव सृजित ग्राम पंचायत पदरोड़ा से पहली सरपंच निर्वाचित हुई बिराई बानू

जैसलमेर जिले की पंचायत समिति भणियाणा की नवसृजित ग्राम पंचायत पदरोड़ा से हुए चुनाव में बिराई बानू को…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /जनजातीय गौरव दिवस पर दुगली में जिला स्तरीय समारोह, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया नमन
Dhamtari17 Nov

धमतरी /जनजातीय गौरव दिवस पर दुगली में जिला स्तरीय समारोह, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया नमन

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने 50 सीटर बालक छात्रावास का किया शुभारंभ, पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी…

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस में महिला चेहरों की कमी,33% आरक्षण की आहट से पार्टी अलर्ट मोड पर
Sagar17 Nov

कांग्रेस में महिला चेहरों की कमी,33% आरक्षण की आहट से पार्टी अलर्ट मोड पर

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश कांग्रेस में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की…

पूरी खबर पढ़ें →
बेहट में भाजपा का मतदाता पुनरीक्षण अभियान सम्मेलन संपन्न, शाकुंभरी मंडल के कार्यकर्ताओं की रही सबसे अधिक भागीदारी!!
Saharanpur17 Nov

बेहट में भाजपा का मतदाता पुनरीक्षण अभियान सम्मेलन संपन्न, शाकुंभरी मंडल के कार्यकर्ताओं की रही सबसे अधिक भागीदारी!!

*बेहट/सहारनपुर* _कस्बा बेहट स्थित सरदार पटेल सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल का जल’ योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर अब सम्राट सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया ह
error: Content is protected !!