महापौर के नेतृत्व में एक जुट हुआ भा,जा,पा, पार्षद परिवार ।

कटनी
महापौर जी ने कहा कि आपके वार्ड में पिछले 15 वर्षों तक विकास कार्य नहीं हो पाने का एक बड़ा कारण अवैध कॉलोनी का होना था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनियों को वैध करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया, जिसके बाद विकास का रास्ता खुला।
महापौर जी पूरे शहर की महापौर हैं, उन्हें हर वार्ड के पार्षदों का ध्यान देना पड़ता है। उनके नेतृत्व में आपके वार्ड में जितने काम अभी हुए हैं, इतने पहले कभी नहीं हुए। आज आपके वार्ड में लगभग 5 करोड़ रुपये से ऊपर के विकास कार्य हो चुके हैं और आगे भी विकास कार्य होंगे।
महापौर जी ने जल्द से जल्द शेष कार्य करवाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं आपके साथ हूं, धैर्य रखिए, भाजपा और संगठन पर विश्वास रखिए। विकास की लड़ाई में मैदान नहीं छोड़ते, बल्कि मिलकर रास्ता निकालते हैं।
भाजपा एक परिवार है, विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं होना चाहिए।
श्री बल्ली सोनी जी ने भी महापौर के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपना इस्तीफा वापस लिया और वार्ड और पूरे कटनी के विकास के लिए साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
महापौर जी की सबसे बड़ी खासियत है कि वे सभी पार्षदों को साथ लेकर चलना चाहती हैं। यही मजबूत नेतृत्व की पहचान है।
आइए, आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर काम करें और भाजपा संगठन को और मजबूत बनाएं।
उपरांत महापौर जी पार्षद साथियों के साथ ओमप्रकाश बल्ली सोनी जी के निवास पर जाकर उनकी माता जी का कुशल छेम पूछा।
इस मौके पर भाजपा संगठन जिले के महामंत्री सुखदेव चौधरी जो वर्तमान में पार्षद भी हैं, एमआईसी सदस्य सुभाष शिब्बू साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, ओमेंद्र अहिरवार, पार्षद श्याम पंजवानी, बंदना राजकिशोर यादव, रेखा संजय तिवारी, शकुंतला सोनी, भट्टू यादव, सुनीता कमलेश चौधरी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद जीवन चौधरी, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, पूर्व पार्षद डब्बू रजक एवं वार्ड के स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







