शासकीय पेंशन धारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान महामाया 20 नवंबर को
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महाराष्ट्र राज्य के शासकीय सेवानिवृत कर्मचारी पेंशन धारकों ,पारिवारिक पेंशन धारकों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत शुक्रवार 20नवंबर 2026 को नागपुर में विशेष महामेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फेस एथेंटिकेशन तकनीक के के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से वरिष्ठ कोषागार कार्यालय जिला अग्रणी बैंक और नागपुर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र महामेला का आयोजन किया जा रहा है।
नियोजन भवन में शुक्रवार 20 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर में 01 बजे तक डिजिटल प्रमाण पत्र महामेला का आयोजन किया जायेगा, इसमें प्रधान सचिव लेखा एवं कोषागार, डाॅ. ऋचा बागला जी, डीओपीडब्ल्यु के निर्देशक डाॅ.
प्रमोद कुमार जी और लेखा एवं कोषागार विभाग की संचालक दीपा देशपांडे जी प्रमुख रूप से इस डिजिटल जीवन प्रमाण महामेला में उपस्थित रहेंगे। इस डिजिटल जीवन प्रमाण महामेला में शामिल होने सभी शासकीय पेंशन धारकों, परिवार पेंशन धारकों का ऑनलाइन माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाया जायेगा, फेस एथेंटिकेशन सुविधा के माध्यम से यह पूरी प्रक्रिया को पूरी की जायेगी।
शासकीय पेंशन धारकों, परिवार पेंशन धारकों को इसके लिए अपना आधार कार्ड, पीपीओ नंबर, बैंक की पासबुक, और अपना मोबाईल फोन साथ में लेकर पहुंचना होगा। दिसंबर 2026 की पेंशन राशि प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ Dr.Pintu Paul Distric repoter Vande bharat live tv news बाटलीबंद पाणी किती सुरक्षित?…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षक की मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि नहीं, फिर भी प्राचार्य को हटाया गया : वंदिनी…
पूरी खबर पढ़ें →
भरतपुर रुदावल रुदावल नव निर्वाचित सरपंच सुभाष कटारा ने किया पदभार ग्रहण
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ: 27 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr. Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv आई-वडिलांकडे दुर्लक्ष केलं…
पूरी खबर पढ़ें →
*धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।