Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

शास्त्री एवं आचार्य उपाधियों की समकक्षता तथा शिक्षक भर्तियों में पात्रता स्पष्ट करने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल

19 Nov 2026, 10:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शास्त्री एवं आचार्य उपाधियों की समकक्षता तथा शिक्षक भर्तियों में पात्रता स्पष्ट करने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

कुलपति के सतत प्रयासों को मिली सार्थक परिणति, संस्कृत विद्यार्थियों के भविष्य को नई आशा

शास्त्री एवं आचार्य उपाधियों की समकक्षता तथा शिक्षक भर्तियों में पात्रता स्पष्ट करने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल

वाराणसी।
देवभाषा संस्कृत की गौरवशाली शैक्षिक परम्परा, विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रतिष्ठा तथा संस्कृत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। *सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी की शास्त्री एवं आचार्य उपाधियों को क्रमशः स्नातक (B.A.) एवं स्नातकोत्तर (M.A.) के समकक्षता को स्पष्ट करते हुए संस्कृत विषय की टी.जी.टी. एवं पी.जी.टी. शिक्षक भर्तियों में उनकी अर्हता एवं ग्राह्यता स्पष्ट करने के सम्बन्ध में शासन स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई* है।
इस दिशा में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा द्वारा शासन को प्रेषित पत्रों एवं व्यक्तिगत सम्पर्क के माध्यम से निरन्तर एवं अनवरत प्रयास किए जाते रहे हैं। उन्होंने संस्कृत विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों, उपाधियों की समुचित मान्यता एवं रोजगार के अवसरों को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन को अनेक पत्र प्रेषित कर इस विषय को लगातार प्रभावी ढंग से उठाया। इस महत्वपूर्ण प्रकरण में माननीय मुख्यमंतन्री जी के सचिव के हस्तक्षेप एवं सकारात्मक पहल के उपरान्त शासन स्तर पर कार्यवाही को गति मिली और माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-5 के अन्तर्गत इसकी सचिव श्रीमती किंजल सिंह द्वारा 13 नवम्बर, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज को महत्वपूर्ण पत्र प्रेषित किया गया।
उक्त पत्र में शास्त्री एवं आचार्य उपाधियों की क्रमशः स्नातक एवं स्नातकोत्तर समकक्षता के आधार पर संस्कृत विषय की शिक्षक भर्तियों में अभ्यर्थियों की अर्हता एवं ग्राह्यता स्पष्ट करने तथा वर्तमान टी.जी.टी. भर्ती विज्ञापन में आवश्यक संशोधन किए जाने का विषय उठाया गया है। विशेष रूप से शास्त्री (संस्कृत) उपाधिधारकों को विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत सहायक अध्यापक (संस्कृत) पद हेतु आवेदन करने में कोई कठिनाई न होने की बात स्पष्ट की गई है।
यह पहल केवल उपाधियों की समकक्षता का प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि संस्कृत के उन विद्यार्थियों की वर्षों की साधना, प्रतिभा और परिश्रम को उचित सम्मान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिन्होंने पारंपरिक संस्कृत शिक्षा पद्धति के माध्यम से अपनी शैक्षिक यात्रा पूर्ण की है। इससे संस्कृत शिक्षा को आधुनिक रोजगार की संभावनाओं से जोड़ने तथा विद्यार्थियों में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार होगा।
इस महत्वपूर्ण पहल पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है।* उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान-परम्परा की आत्मा, सांस्कृतिक चेतना का आधार और जीवन को संस्कारित करने वाली अमूल्य ज्ञानधारा है। संस्कृत के विद्यार्थियों को उनकी अर्जित योग्यता के अनुरूप सम्मान, पहचान एवं अवसर मिलना आवश्यक है। शासन की यह सकारात्मक पहल संस्कृत शिक्षा की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन के सकारात्मक सहयोग से देववाणी संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रसार को नई गति मिलेगी तथा विश्वविद्यालय संस्कृत विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों एवं भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
Azamgarh19 Nov

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Chandauli19 Nov

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी बीएचयू की बड़ी छलांग, विश्व में 645वां और दक्षिण एशिया में 31वां स्थान हासिल

वाराणसी। धर्म और ज्ञान की नगरी काशी के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU) ने वैश्विक पटल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में एस दरभंगा के बाद भी 2.31 लाख करोड़ कम, नाम जोड़ने के लिए फिर से विशेष अभियान शुरू हुआ
Siddharthnagar19 Nov

सिद्धार्थनगर में एस दरभंगा के बाद भी 2.31 लाख करोड़ कम, नाम जोड़ने के लिए फिर से विशेष अभियान शुरू हुआ

सिद्धार्थनगर जिले में अंतर सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अर्थात एस ट्रोजन के बाद भी झील की संख्या…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में एस दरभंगा के बाद भी 2.31 लाख करोड़ कम, नाम जोड़ने के लिए फिर से विशेष अभियान शुरू हुआ
Siddharthnagar19 Nov

सिद्धार्थनगर में एस दरभंगा के बाद भी 2.31 लाख करोड़ कम, नाम जोड़ने के लिए फिर से विशेष अभियान शुरू हुआ

सिद्धार्थनगर जिले में अंतर सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अर्थात एस ट्रोजन के बाद भी झील की संख्या…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!