Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कार में डलवाया 1710 का पेट्रोल और बिना पैसे दिए हो गए रफूचक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

19 Nov 2026, 12:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कार में डलवाया 1710 का पेट्रोल और बिना पैसे दिए हो गए रफूचक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
साहा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने का मामला सामने आया है। यहां कार सवार तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर 1710 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है  वही यह पूरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे मे कैद हो गई
वीओ:-साहा थाना क्षेत्र के महमूदपुर स्थित जे.जी. ऑटो सर्विसेज पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कार में 1710 रुपये का पेट्रोल भरवाया।पेट्रोल भरवाने के बाद युवक बिना पैसे दिए कार सहित मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन बलविंदर सिंह ने मामले की शिकायत साहा थाना पुलिस को दी।शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना प्रभारी धर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार में तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बीती रात हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Varanasi19 Nov

बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

बृहस्पतिवार 19 नवम्बर 2026 वाराणसी बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ…

पूरी खबर पढ़ें →
मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
Azamgarh19 Nov

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद-नेताओं के क्षेत्र में भी सुरक्षित नहीं जनता! पाली में खुले ट्रांसफॉर्मर और लटकते तार, शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग मौन क्यों?
error: Content is protected !!