शामली में बिना परमिट और ओवरलोड गन्ना ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 ट्रक सीज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शामली, 20 नवंबर।
शामली/झिंझाना गन्ना ढुलाई में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में बिना परमिट, अधूरे कागजात और ओवरलोड गन्ना ढुलाई कर रहे 12 ट्रकों को सीज कर दिया गया। सभी जब्त वाहनों को चौकी ऊन, चौकी अहमदगढ़ और अहमदगढ़ सीएल यार्ड में खड़ा कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिलाधिकारी के मौखिक निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने जिले में गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान 12 ट्रकों में बिना परमिट, आवश्यक कागजातों का अभाव और ओवरलोडिंग की खामियां पाई गईं। इसके बाद विभागीय टीम ने सभी 12 ट्रकों को मौके पर ही निरुद्ध कर लिया।
एआरटीओ शामली प्रवेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान बिना परमिट, अधूरे कागजात और ओवरलोड पाए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ओवरलोड और बिना कागजात वाले वाहनों से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। जिले में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 को लेकर विज्ञप्ति जारी होने की जानकारी सामने आई है। इस…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनी एडवोकेट हेमलता पांडे समर्थकों ने दी बधाई भारतीय जनता पार्टी महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Reporter sumit paswan *किशनपुर थाना क्षेत्र बरौली में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, एक घंटे तक फंदे…
पूरी खबर पढ़ें →
Lucknow: On November 20, 2026, at around 11 AM, a truck was seen moving recklessly near the Christian…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान से परिपूर्ण भारतभारी आज भी अपने संरक्षण और विकास की बात…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।