Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कांठ विधायक कमाल अख्तर ने दी श्रद्धांजलि

22 Nov 2026, 11:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कांठ विधायक कमाल अख्तर ने दी श्रद्धांजलि - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन एवं समाजवादी विचारधारा को याद किया।

IMG 20261122 WA00822
कांठ में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बोलते विधायक कमाल अख्तर।

इस दौरान विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में उनके द्वारा लिए गए फैसले और जनकल्याणकारी कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में पूरी एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली तथा घर-घर पहुंचकर समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, नाजिम सैफी, अमानुल्लाह चौधरी, शाकिर अली, नफीस शाका, अतीकुर्रहमान, सगीर अहमद, नारातन सिंह, अमजद अली, मुजीब चौधरी, नईम अंसारी, अनिता देवी, जगराज सिंह, अरशद फुरकान खां, जयदेव प्रजापति, इरशाद बाबा, इमरान, मुजीब राणा, जुहैब रहीस, अंजार चौधरी, राशिद खान, महेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, देवेंद्र यादव और चंद्रभान यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया
Mirzapur22 Nov

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
करंजा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों को उत्साह के साथ नियुक्ति पत्रों का वितरण संपन्न!
Washim22 Nov

करंजा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों को उत्साह के साथ नियुक्ति पत्रों का वितरण संपन्न!

करंजा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों को उत्साह के साथ नियुक्ति पत्रों का वितरण…

पूरी खबर पढ़ें →
महिला आयोग की सदस्य ने लगाई चौपाल,एस.आई.आर.’ (SIR) के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया
Jhansi22 Nov

महिला आयोग की सदस्य ने लगाई चौपाल,एस.आई.आर.’ (SIR) के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया

गरौठा/झांसी (संवाददाता)। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने रविवार, 22 नवंबर को गरौठा तहसील क्षेत्र के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya22 Nov

25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक नाका हनुमानंगढ़ी से चौक तक मार्ग पर यातायात प्रतीबंधित

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या अयोध्या| अदिशासी अभियंता प्रानतीय खंड लोकनिर्माण विभाग , अयोध्यावासी से अपील है कि नाका हनुमानगढ़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!