शहीद गोवारी स्मृति दिवस के अवसर पर 23 नवंबर को शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शहीद गोहारी स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार 23 नवंबर 2026 को नागपुर शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मालूम हो कि 23 नवंबर वर्ष 1994 को गोवारी समाज के आन्दोलन के दौरान मचे भगदड़ में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करनें के लिए प्रतिवर्ष 23नवंबर को नागपुर शहर के जीरो माइल स्थित स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है।
आज भी इसी आयोजन को ध्यान में रखते हुए नागपुर शहर यातायात पुलिस नें सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुबह 8बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक के लिए मध्य नागपुर के कई प्रमुख मार्गों को यातायात के बंद रखे जाने का फैसला किया है। बंद रहने वाले प्रमुख मार्ग इस तरह से हैं= कन्नमवार चौक से जीरो माइल, झांसीरानी चौक से माॅरिस चौक ,मानस चौक से माॅरिस चौक, शहीद गोवारी फ्लाईओवर सीताबर्डी पुल।
इस दौरान वैकल्पिक मार्ग = उपरोक्त मार्गों के बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ेगा, इनमें पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले वाहन चालक डब्ल्यूएचसी रोड से आना जाना कर सकतें हैं, पूर्व दिशा की ओर जाने वाले वाहन चालक कांग्रेस नगर धंतोली रोड का उपयोग कर सकतें हैं। यातायात विभाग के पुलिस आयुक्त ने नागरिकों और वाहन चालकों से यह अपील किया है कि मार्ग में बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवागमन करें, और प्रतिबंधित मार्गों पर न जाएं, यातायात विभाग का सहयोग करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने…
पूरी खबर पढ़ें →
बिसलेरी के पैक्ड पानी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जांच में मिला असुरक्षित; कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने…
पूरी खबर पढ़ें →
# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव…
पूरी खबर पढ़ें →
Computer Bazar ward ne Mere Sang froad Kiya 9640 ka pahle Ullu banate hain 550 mein aur FIR…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती शहर का क्रिसेंट मॉल जिसकी वजह से आज हमारे बस्ती शहर में एक अलग ही नई पहचान…
पूरी खबर पढ़ें →
#एक_साथ_दो_दो_झटके : भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव को महज दो दिनों में दोहरे झटको का सामना करना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।