भारतीय सेना के एक जवान की गाड़ी रोककर चालान काटने का मामला अब काफी सुर्खियों में है। परिवहन विभाग की महिला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और सेना के जवान के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडि

भारतीय सेना के एक जवान की गाड़ी रोककर चालान काटने का मामला अब काफी सुर्खियों में है। परिवहन विभाग की महिला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और सेना के जवान के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। मामले में अब प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
दरअसल, 18 नवंबर को जोरहाट की एटी रोड पर इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के पास परिवहन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अधिकारियों ने भारतीय सेना की एक जिप्सी को रोक लिया। बताया गया कि वाहन में सवार सेना के जवान आधिकारिक ड्यूटी पर जा रहे थे।
जांच के दौरान महिला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीम सुल्ताना ने पाया कि गाड़ी चला रहे जवान ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इसके बाद उन्होंने जवान से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। जवान ने अपना डिफेंस ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया, लेकिन कथित तौर पर सिविलियन लाइसेंस को लेकर भी सवाल उठाए गए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला अधिकारी के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे। मामला बढ़ता देख जोरहाट के जिला परिवहन अधिकारी धनंजय सैकिया ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई दी।
DTO ने स्पष्ट किया कि सेना के जवान अपने अधिकृत सैन्य वाहनों को पूरे देश में डिफेंस ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर चला सकते हैं। हालांकि, इस लाइसेंस से निजी या सामान्य नागरिक वाहन चलाने की अनुमति नहीं मिलती। उन्होंने यह भी साफ किया कि जवान का चालान सिविलियन लाइसेंस नहीं होने के कारण नहीं, बल्कि सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण काटा गया था।
विवाद बढ़ने के बाद महिला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीम सुल्ताना को अस्थायी रूप से एक-दो दिनों के लिए सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया गया। DTO ने उनके व्यवहार और मीडिया में दिए गए कुछ बयानों को अनुचित बताते हुए कार्रवाई की जानकारी दी।
वहीं, जोरहाट जिला प्रशासन ने सेना के जवानों को हुई असुविधा और असहज स्थिति पर खेद जताया। सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई, जिसमें आपसी सम्मान और बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया।
हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सीट बेल्ट का नियम सेना के जवानों सहित सभी पर समान रूप से लागू होता है।
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है, लेकिन कानून लागू करने वाले अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाते समय सही जानकारी और सम्मानजनक व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए।
आपकी नजर में इस पूरे मामले में किसकी गलती थी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#AssamNews #IndianArmy #Jorhat #ViralVideo #LatestNews
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







