Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गैस सिलेंडर के नाम पर ₹1050 वसूली का आरोप, रिपोर्टर के कैमरे में कैद हुआ मामला; विरोध करने पर गांव में गाड़ी नहीं लाने की धमकी

24 Nov 2026, 11:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गैस सिलेंडर के नाम पर ₹1050 वसूली का आरोप, रिपोर्टर के कैमरे में कैद हुआ मामला; विरोध करने पर गांव में गाड़ी नहीं लाने की धमकी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: गैस सिलेंडर के नाम पर ₹1050 वसूली का आरोप, रिपोर्टर के कैमरे में कैद हुआ मामला; विरोध करने पर गांव में गाड़ी नहीं लाने की धमकी!

गाजीपुर (दिलदारनगर/भदौरा)।

दिन: रविवार

दिलदारनगर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर वितरण को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत धनाढी में विजय भारत गैस एजेंसी, दिलदारनगर के डिलीवरी वाहन से गैस सिलेंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं से 1,050 रुपये वसूले जाने का आरोप लगा है। जबकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल कीमत 1,014 रुपये बताई जा रही है। ऐसे में प्रति सिलेंडर 36 रुपये अतिरिक्त वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे मामले को ग्राम पंचायत धनाढी में मौके पर पहुंचे रिपोर्टर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है।

कैमरे के सामने बुजुर्ग उपभोक्ता ने लगाया अधिक वसूली का आरोप

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत धनाढी में सम्राट बिल्डिंग मटेरियल के समीप विजय भारत गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन संख्या UP61 BT 1247 सिलेंडर वितरण के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक बुजुर्ग उपभोक्ता ने रिपोर्टर के कैमरे के सामने आरोप लगाया कि उनसे गैस सिलेंडर के बदले 1,050 रुपये लिए जा रहे हैं।

जब मौके पर मौजूद डिलीवरी कर्मी से इस संबंध में सवाल पूछे गए और उसका नाम जानने का प्रयास किया गया, तो वह स्पष्ट जवाब देता नजर नहीं आया। रिपोर्टर द्वारा मौके पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।

1,014 रुपये का रिफिल, फिर 1,050 रुपये क्यों?

बताई जा रही रिफिल कीमत 1,014 रुपये के मुकाबले 1,050 रुपये वसूले जाने पर 36 रुपये के अंतर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का सवाल है कि अतिरिक्त रकम किस मद में ली जा रही है? क्या इसके बदले आधिकारिक रसीद दी जा रही है? यदि कोई अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क लिया जा रहा है, तो उसका स्पष्ट विवरण उपभोक्ताओं को क्यों नहीं बताया जा रहा?

विरोध करने पर डिलीवरी कर्मी की कथित धमकी

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर बात तब सामने आई, जब गैस सिलेंडर की कीमत और अतिरिक्त रकम को लेकर सवाल उठाने पर डिलीवरी कर्मी द्वारा कथित तौर पर धमकी दिए जाने का आरोप लगा। ग्रामीणों के अनुसार, डिलीवरी कर्मी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगली बार धनाढी गांव में गाड़ी लेकर नहीं आने दूंगा।

इस कथित धमकी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि आखिर गैस सिलेंडर की कीमत पूछना और निर्धारित दर पर सिलेंडर मांगना क्या अपराध है?

जिला पूर्ति अधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रिपोर्टर द्वारा मौके पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर जांच कराई जाए तथा संबंधित गैस एजेंसी के वितरण रिकॉर्ड और डिलीवरी कर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जाए।

इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर से मोबाइल फोन पर बातचीत भी की गई। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इस मामले की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। होम डिलीवरी के नाम पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की वसूली करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा, कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गैस वितरण के दौरान सामने आए इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे? क्या मौके पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर निष्पक्ष जांच होगी? क्या उपभोक्ताओं को न्याय मिलेगा?

फिलहाल धनाढी गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्ट: अजीत शर्मा

बंदे भारत न्यूज | गाजीपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन; किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
Dhanbad24 Nov

बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन; किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल

​बैंगलोर में सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद घर लौटने पर खारियो स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत *सोनोत संताल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

पाइप लाइन लीकेज दुरूस्त और रखरखाव के कारण दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार कन्हान जल शुद्धिकरण केंद्र के मेन फीडर की पाइपलाइन में लीकेज को दुरूस्त करने…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 5.016 किलो चांदी के साथ एक शिक्षक गिरफ्तार
Siddharthnagar24 Nov

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 5.016 किलो चांदी के साथ एक शिक्षक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 43वीं वाहिनी ने बड़ी सफलता हासिल की है। 5.016…

पूरी खबर पढ़ें →
61 साल के बुजुर्ग की मौत, मोटरसाइकिल की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Siddharthnagar24 Nov

61 साल के बुजुर्ग की मौत, मोटरसाइकिल की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में फैजाबाद बाइक की टक्कर से 61 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!