Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

चौसाना क्षेत्र गांव ऊदपुर में 65वर्षीय बुजुर्ग को किया लहुलुहान, पलकटी से किए गए क ई बार, हालात गंभीर

24 Nov 2026, 02:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चौसाना क्षेत्र गांव ऊदपुर में 65वर्षीय बुजुर्ग को किया लहुलुहान, पलकटी से किए गए क ई बार, हालात गंभीर - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

*बड़ी खबर – शामली*

*खेत की डोल पर पेड़ छांट रहे बुजुर्ग पर पलकटी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर*

*चौसाना / ऊदपुर -* खेत की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। गांव ऊदपुर में 65 वर्षीय रमेश पुत्र महावीर अपने खेत की डोल पर पेड़ों की छंटाई कर रहे थे, तभी परिवार के ही 3-4 लोगों ने उन पर धारदार हथियार पलकटी से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बुजुर्ग लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़े। शोर सुनकर बेटा मोहित मौके पर पहुंचा तो हमलावर फरार हो गए। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि डोल की सीमा और कुर्राबंदी को लेकर मामला कोर्ट में भी चल रहा है, इसके बावजूद आए दिन तनातनी होती रहती है।

चौकी प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि दबिश दी गई लेकिन आरोपी फरार मिले। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

*- विकास कुमार, जिला रिपोर्टर, शामली*
*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित अवैध कबाड़ कारोबार का बड़ा मामला! मुकेश दास पर गंभीर आरोप, ट्रकों में भरकर कहाँ भेजा जा रहा है कच्चा लोहा?
Raipur24 Nov

🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित अवैध कबाड़ कारोबार का बड़ा मामला! मुकेश दास पर गंभीर आरोप, ट्रकों में भरकर कहाँ भेजा जा रहा है कच्चा लोहा?

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से कथित अवैध कबाड़ कारोबार का मामला सामने आ रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से प

error: Content is protected !!