पुटकी एरिया-07 में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सीआईएसएफ डीआईजी ने दिया निगरानी बढ़ाने का आदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धनबाद :
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), इकाई बीसीसीएल धनबाद के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने रविवार (23 नवंबर) को एरिया-07 (पुटकी) का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। दौरे के दौरान डीआईजी ने खदानों और कोयला चोरी के लिहाज से अतिसंवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
उन्होंने गश्त, नाका ड्यूटी और क्यूआरटी (QRT) की सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने न्यू कोल डंप पर तैनात जवानों से मुलाकात की और बैरक व मेस की साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
उन्होंने एरिया कमांडर को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा जवानों को अनुशासन और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। साथ ही, कोयला संपदा की सुरक्षा के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई करने की बात कही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिसकर्मियों को हार्दिक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर हेमन्त तांडी बसना (महासमुंद छत्तीसगढ़ ) 18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी, गुरुजनों का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे :…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।