दुकान पर बैठे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मोबाइल तोड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बड़गांव। कस्बे में मंगलवार रात दुकान पर बैठे हर्षित रोहिला को चार युवकों ने बिना बात गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने युवक का मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा बड़गांव निवासी पीड़ित हर्षित रोहिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शाम के समय अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गांव के ही मोन्टी, गौरव व सौरभ तथा गौरव का साला कपिल निवासी भूपखेड़ी थाना खतौली मुजफ्फरनगर ने आकर उसे बिना बात गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर चारों ने उसके साथ लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक हितेश कुमार का कहना है कि आस पास से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की सत्यता परखी जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सलमान ज़िला संवाददाता (सहारनपुर)
*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*HEADLINE:* डिबाई कोतवाली का चार्ज संभालते ही SHO राकेश कुमार पुंढीर का सख्त संदेश, जुआरियों-सटोरियों और भूमाफियाओं में…
पूरी खबर पढ़ें →
--- *शामली: भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया, मतदाता जोड़ो अभियान पर दिया जोर* *शामली।*…
पूरी खबर पढ़ें →
संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी जी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ महराजगंज। संविधान दिवस के…
पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित बैठक में परीक्षा आयोजन को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय। ---------------------- कासगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय, कासगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
पांच मुकदमों सहित आठ आपराधिक मामलों में दर्ज है आरोपी का नाम, जमानियां पुलिस ने की कार्रवाई खबर…
पूरी खबर पढ़ें →
कासगंज के एम.आई.सी. कॉलेज, गढ़ी पचंगाई में संविधान संवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन । -------------------------------------------------------------- कासगंज। जनपद के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।