आपदा पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक राहत, मंत्री ने सौंपे अनुग्रह अनुदान के चेक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कहा- आपदा राहत कोष की राशि पर सबसे पहला हक पीड़ित परिवारों का, जल्द सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता
चैनपुर (कैमूर)। आपदा के तहत तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों को बिहार सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गुरुवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा खान ने चांद थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोस निवासी रमन बिंद का पुत्र संजिवन बिंद की पानी में डुबने से मौत हो गई थी तो वहीं पिछले दिनों चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम दुलहरा में संतोष कुमार के पुत्र शिवम कुमार की पोखरा में डुबने से मौत हो गई थी
दोनों मृतक के परिवार को 4 – चार 4 चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान चेक सौंपा।
इस आर्थिक सहायता से मृतक के परिवार को कठिन परिस्थिति में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार के कमाऊ सदस्य की असमय मृत्यु के बाद परिजनों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार की आपदा राहत राशि महत्वपूर्ण सहारा बनेगी।
इस मौके पर मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि आपदा राहत कोष की राशि पर सबसे पहला हक उन परिवारों का है, जिन्होंने किसी आपदा में अपने परिजनों को खोया है। हमारी हमेशा से प्राथमिकता रही है कि आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को सरकारी सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। आपदा से प्रभावित परिवारों तक सहायता राशि पहुंचाने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। मंत्री की इस पहल से मृतक के परिजनों को आर्थिक संबल मिला है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई,…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं बदायूँ। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम कान्हा नगला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।