संविधान के सम्मान के साथ आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश, भभुआ कोर्ट में हुआ विशेष आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


न्यायिक पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को किया नमन
भभुआ (कैमूर)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर, भभुआ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के उपरांत सभागार में 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान शहीदों एवं हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भभुआ श्री दीपक भटनागर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव श्री रेहान रजा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री विवेक कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-02 श्री विनय प्रकाश तिवारी, न्यायाधीश-03 श्री योगेश शरण त्रिपाठी, न्यायाधीश-05 श्री चंद वीर सिंह, न्यायाधीश-06 श्री प्रमोद पांडे, न्यायाधीश-07 श्री सुनील कुमार द्वितीय, न्यायाधीश-08 श्री बिपिन बिहारी राय, न्यायाधीश-09 श्री हर्ष वर्धन, न्यायाधीश-10 डॉ. अरुण तिवारी सहित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री नीरज कुमार पांडे, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती हेमा कुमारी, श्री आलोक रंजन तथा न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती शबनम, श्री सफदर सलाह और श्री गौरव तिवारी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता और शहीदों के बलिदान को याद किया गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसमीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।