Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korba

20 हजार में ग्रामीणों ने बना लिया पुल, करोड़ों के विकास दावों पर बड़ा सवाल,हर साल बारिश में बह जाती है लकड़ी की पुलिया,फिर श्रमदान से रास्ता तैयार करते हैं आदिवासी

27 Nov 2026, 06:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
20 हजार में ग्रामीणों ने बना लिया पुल, करोड़ों के विकास दावों पर बड़ा सवाल,हर साल बारिश में बह जाती है लकड़ी की पुलिया,फिर श्रमदान से रास्ता तैयार करते हैं आदिवासी - कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा। औद्योगिक विकास और खनिज संपदा के लिए देशभर में पहचान रखने वाले कोरबा जिले में विकास की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सरकारी दावों पर सवाल खड़े करती है। जिले के आदिवासी बाहुल्य मुड़धोवा गांव के लोगों को आज भी एक नाला पार करने के लिए खुद पुल बनाना पड़ रहा है। वर्षों से स्थायी पुलिया की मांग कर रहे ग्रामीणों ने आखिरकार व्यवस्था के भरोसे बैठने के बजाय खुद ही रास्ता तैयार करने की ठानी। करीब 20 हजार रुपए चंदा जुटाया और श्रमदान कर नागमाड़ा नाले पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बना दी। यह पहली बार नहीं है हर साल बारिश में पुलिया बह जाती है और ग्रामीणों को फिर से यही मशक्कत करनी पड़ती है।
कोरबा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चुईया की आश्रित बस्ती मुड़धोवा में करीब 150 लोग निवास करते हैं। जंगल और नदी-नालों से घिरे इस गांव की तीन दिशाओं में जलधाराएं हैं। नागमाड़ा नाले पर स्थायी पुल नहीं होने से गांव का संपर्क बारिश के दिनों में पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। नाले में पानी बढ़ते ही आवाजाही बंद हो जाती है और गांव टापू में तब्दील हो जाता है। दशकों से ग्रामीण इस परेशानी से जूझ रहे हैं लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
हर बरसात में बह जाता है रास्ता
नागमाड़ा नाले पर ग्रामीणों द्वारा तैयार की जाने वाली लकड़ी की पुलिया अस्थायी है। बारिश के दौरान तेज बहाव इसे बहा ले जाता है। इसके बाद ग्रामीण आपस में चंदा जुटाकर और श्रमदान कर दोबारा पुलिया बनाते हैं। इस बार भी करीब 20 हजार रुपए खर्च कर ग्रामीणों ने आवाजाही का रास्ता तैयार किया है। सरकारी व्यवस्था की जगह ग्रामीणों का यह सामूहिक प्रयास उनकी मजबूरी और व्यवस्था की अनदेखी दोनों को उजागर करता है।

बच्चों की पढ़ाई से लेकर मरीजों के इलाज तक संकट

गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव भी ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। यहां आंगनबाड़ी तक नहीं है। मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नाला पार कर दूसरे गांव जाना पड़ता है। बारिश में जलस्तर बढ़ने पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीजों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में पुलिया का अभाव महज आवागमन की समस्या नहीं बल्कि ग्रामीणों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर सवाल है।
मुख्यालय पहुंचने 20 किमी का अतिरिक्त सफर
स्थायी पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जरूरी काम से मुख्यालय पहुंचने के लिए जंगल और पथरीले रास्तों से होकर करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच गांव के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किलों में गुजर रही है। इसके बावजूद वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासनिक प्राथमिकताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है।

सर्वे का भरोसा, अब निर्माण का इंतजार
ग्रामीणों की इस पहल के बाद जनपद पंचायत के सीईओ ने गांव का सर्वे कराकर पुलिया निर्माण कराने का भरोसा दिया है। हालांकि ग्रामीणों को अब आश्वासन नहीं बल्कि स्थायी समाधान का इंतजार है। सवाल यह है कि सर्वे के बाद निर्माण की प्रक्रिया कब शुरू होगी और कब मुड़धोवा के लोगों को हर साल अपना रास्ता खुद बनाने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी?

कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में यदि एक आदिवासी बस्ती के लोग आज भी पुलिया के लिए चंदा जुटाने को मजबूर हैं तो यह विकास की प्राथमिकताओं पर गंभीर पुनर्विचार का विषय है। मुड़धोवा के ग्रामीणों ने अपने श्रम और एकजुटता से रास्ता तो बना लिया लेकिन अब जिम्मेदारी प्रशासन की है कि वह इस अस्थायी व्यवस्था को स्थायी समाधान में बदले।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*
Korea27 Nov

*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

error: Content is protected !!