Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला : जयनिवास पांडेय वाराणसी से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

28 Nov 2026, 07:48 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला : जयनिवास पांडेय वाराणसी से गिरफ्तार, जेल भेजा गया - धनबाद, झारखंड

*धनबाद :* धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. अप्राथमिकी अभियुक्त जयनिवास पांडेय उर्फ शास्त्री (48 वर्षीय) की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हुई है.

जयनिवास पांडेय पर फर्जी डीड के आधार पर करीब 15 करोड़ रुपये अपने और परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप है. उनकी पत्नी के नाम पर भी करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है.

जयनिवास पांडेय को गुरुवार को धनबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इससे पहले 6 नवंबर को इसी मामले में नरसिंह दास (85 वर्षीय) को गिरफ्तारी किया गया था. इस मामले में तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (डीएलओ) समेत अब तक 17 आरोपी जेल जा चुके हैं.

बिहार का रहने वाला है आरोपी

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार,जयनिवास पांडेय उर्फ शास्त्री मूल रूप से अरवल (बिहार) का रहने वाला है. वर्तमान में वह धनबाद के हीरापुर स्थित मिस्रीपाड़ा, लिंडसे क्लब रोड के अम्बे बेला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 505 में रहता था. उसे 25 नवंबर 2026 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था.

इससे जुड़ी एक अन्य खबर पढ़ें….

2016 में दर्ज हुआ था मामला

वर्ष 2016 में सामने आया यह मामला रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण और मुआवजे की राशि में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़ा है. आरोप है कि जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी खजाने से मुआवजे की रकम निकालने का खेल किया गया. इस मामले में एसीबी ने थाना में कांड संख्या 32/16 दर्ज किया गया.

6.32 करोड़ के मुआवजे से भी जुड़ा है मामला

जांच में धनबाद के मौजा संख्या-51, खाता संख्या-121 और प्लॉट संख्या-1630 की जमीन से संबंधित कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े का मामला भी सामने आया है. निगरानी विभाग के अनुसार, प्राथमिकी अभियुक्त नरसिंह दास (85) ने 21 अक्टूबर 1970 की डीड संख्या-25560 के आधार पर जमीन पर अपना दावा किया था.

आरोप है कि फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे 6,32,13,585.99 रुपये यानी करीब 6.32 करोड़ रुपये का मुआवजा हासिल किया गया. जिला अवर निबंधक कार्यालय के रिकॉर्ड के मुताबिक मूल डीड बंगला लिपि में हराधन महतो और अन्य लोगों के नाम पर दर्ज थी जबकि कथित तौर पर इसे अंग्रेजी में तैयार कर मुआवजा लेने के लिए इस्तेमाल किया गया.

बड़े भाई और अन्य आरोपियों से भी जुड़े तार

जांच एजेंसी के अनुसार , जयनिवास पांडेय के बड़े भाई विश्वनाथ शर्मा और उनके गांव के रहने वाले नरसिंह दास की भूमिका भी इस घोटाले में सामने आई है. दोनों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी मुआवजे की करोड़ों रुपये की राशि प्राप्त करने का आरोप है. एजेंसी का दावा है कि जय निवास पांडेय की भूमिका को लेकर भी पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं.

कोर्ट से जेल जाते हुए बोले- साजिश के तहत फंसाया गया

गिरफ्तारी के बाद जयनिवास पांडेय ने खुद को निर्दोष बताते हुए मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह और एक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है. उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और वे न्याय पाने के लिए निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और निराधार बताया. उनका कहना था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है.

शिकायतकर्ता पर भी लगाए आरोप

इस मामले में आरोपी की ओर से शिकायतकर्ता भाजपा नेता रमेश राही पर भी उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. वहीं आरोपी के अधिवक्ता ने भी अपना पक्ष रखा. हालांकि घोटाले में आरोपी की भूमिका और कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर एसीबी की जांच जारी है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भोजपुरी फिल्म घात अपघात का प्रदर्शन 27 नवंबर से झारखंड और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में
Dhanbad28 Nov

भोजपुरी फिल्म घात अपघात का प्रदर्शन 27 नवंबर से झारखंड और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में

रांची / लखनऊ : जॉली फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म घात अपघात आगामी 27 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षमता से अधिक रेत परिवहन कर रहे दो हाईवाओ पर कार्रवाई , मोटर व्हीकल एक्ट के 54,000 का समन शुल्क किया वशूल
Katni28 Nov

क्षमता से अधिक रेत परिवहन कर रहे दो हाईवाओ पर कार्रवाई , मोटर व्हीकल एक्ट के 54,000 का समन शुल्क किया वशूल

कटनी चौकी निवार, क्षमता से अधिक रेत का परिवहन कर रहे 2 हाइवा वाहनों पर कार्रवाई, मोटर व्हीकल…

पूरी खबर पढ़ें →
बाघ के हमले में 60 वर्षीय चरवाहा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर विजयराघवगढ़ के हथेडा गांव में बकरियां चराने के दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने किया हमला,
आज UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य
Kurukshetra27 Nov

आज UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा को वैश्विक निवेश, आधुनिक उद्योग और तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
परिवहन विभाग में वसूली का कथित सिस्टम! भारी वाहनों से ‘मासिक दर’ तय होने का आरोप एक लाख रुपये की कथित मांग के मामले में नया खुलासा,
*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*
Korea27 Nov

*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!