नवगछिया जीरोमाइल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद; पुरुष और महिला तस्कर गिरफ्तार, टेंपो में दो बैग के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, ट्रेन से असम भेजने की थी योजना
रिपोर्ट – साहिल राज आगाज टाइम
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया जीरोमाइल के समीप एक टेंपो की तलाशी ली। इस दौरान दो बैग में रखी गांजे की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुष की पहचान इंद्रदेव कुमार के रूप में हुई है।
मामले को लेकर नवगछिया यातायात डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेंपो के जरिए भागलपुर से गांजे की बड़ी खेप लेकर तस्कर नवगछिया पहुंच रहे हैं। इसके बाद गांजे को ट्रेन के माध्यम से असम भेजने की योजना थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने नवगछिया जीरोमाइल के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध टेंपो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टेंपो में रखे दो बैग से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंद्रदेव कुमार और उसके साथ मौजूद महिला को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है।#AagazTime#BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BhagalpurNews #BiharNews #viralnews #BhagalpurPolice #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers #Navgachia #Bhagalpur #BhagalpurPolice #BiharPolice #NavgachiaNews #BhagalpurNews #GanjaSmuggling #DrugSmuggling #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #नवगछिया #भागलपुर #गांजा_तस्करी #नशा_मुक्ति #पुलिस_कार्रवाई