A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

सिद्धार्थनगर। शहर के अटल नगर वार्ड के पिपरा पांडेय मोहल्ले में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। इससे पहले महायज्ञ के दौरान संगीतमयी श्रीमद भगवत एवं श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। समापन कार्यक्रम में भगवान राम के राज्याभिषेक के अवसर पर सनातन वीर सम्मान संगठन का प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र देकर व साफा बांधकर सभी विप्र, पंडित, आचार्य को सम्मानित किया गया। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सनातन धर्म का परचम हमेशा लहराता रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन धर्म का ध्वजवाहक होता है। आयोजक एवं जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा ने बताया कि समापन के दौरान भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक बहुत धूमधाम से मनाया गया और भंडारा में सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, समिति के अध्यक्ष देवनारायण पांडेय, राज पांडेय, दुर्गेश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, देवेंद्र, मनो, सुखदेव, मोहन, विकास, गिरीश व सुनील मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!