अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस की रेड, माधवनगर पुलिस ने सात ठिकानों से 700 पाव अवैध शराब की बरामद, नगद सवा दो लाख रुपए पकड़ने में मिली सफ़लता
कटनी। अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर द्वारा सघनता से वाहन चैकिंग करते हुए अवैध शराब परिवहन करते 7 आरोपियों को पकड़ने में सफ़लता मिली है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माधवनगर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम मे थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानो से मुखबिरो की सूचना पर अन्रू उर्फ अरूण यादव के कब्जे से 200 पाव, अभिषेक यादव के कब्जे से 200 पाव, संजय आडवानी के कब्जे से 100 पाव, नितिन राजपूत के कब्जे से 50 पाव, सियाराम लूनिया के कब्जे से 50 पाव, बलराम चौधरी के कब्जे से 50 पाव, एवम् सचिन चौधरी के कब्जे से 50 पाव अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये जाने पर 7आरोपियों के विरूध्द पृथक पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 700 पाव शराब जप्त की है। जप्त शराब की कुल कीमत 70,000 रूपये आंकी गई है।
इसी प्रकार सघनता से वाहन चैकिग के दौरान डन कालोनी माधवनगर के पास एक व्यक्ति के पास से 1 लाख 22 हजार 50 रूपये नगद पाये गए। पुलिस चौकी निवार के द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान 1 लाख रूपये नगद पाये जाने पर दोनों व्यक्तियों से नगदी रखने व लाने ले जाने का कारण पूछा गया जिन्होंने नगदी रखने कारण बताया पुलिस को युक्तियुक्त लगने पर उक्त रकम वापस उन्हें सुपुर्द की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, दुर्गेश तिवारी उप निरीक्षक चौकी प्रभारी निवार, विष्णु जायसवाल उपनिरीक्षक, कमलेश्वर शुक्ला सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक श्रीकान्त, पवन, आरक्षक अनूप, पंकज, रणविजय, लोकेन्द्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हर्री रेलवे-स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव देने को लेकर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
19/01/2026
सिंगरौली:सिगरौली जिले में भाजपा ने फूंका कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला।
19/01/2026
संस्था के पदाधिकारी धुर्वा मे अंश एवं अंशिका से मिलकर उनकी लंबी उम्र एवं उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।
19/01/2026
*बालोतरा में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, भुगतान सुविधा नहीं होने से फँस रहे लोग*
19/01/2026
विराट हिंदू सम्मेलन: शंखनाद के साथ जागृत हुआ सनातन स्वाभिमान, पीलीभीत में उमड़ा जनसैलाब
19/01/2026
शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं सेवाओं के अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करें : कलेक्टर
19/01/2026
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, असीम गोयल, मनदीप राणा ने किया स्वागत, ठाकुर असीम गोयल के साथ गाड़ी में सवार होकर हुए रवाना !
19/01/2026
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया
19/01/2026
सड़ेरी में गूंजा कारसदेव बाबा का जयकारा,अखंड गोट में उमड़ा जनसैलाब
19/01/2026
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात।।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!