A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशरीवा

रीवा-मऊगंज जिले में बढ़ गये जमीनों के दाम, कई क्षेत्रों में तो दोगुने हो गए रेट ?

लोकेशन में 100 प्रतिशत तक बढ़ी कीमतें

रीवा – ज्ञात हो कि रीवा और मऊगंज जिला से पंजीयक महानिदेशक में जमीनों बढ़ाने की कीमतें का प्रस्ताव मांगा था। जिला मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद फाइनल दरें भोपाल भेज दी गई थीं, जिस पर मुहर भी लग गई थी। नई दरें आज 1 अप्रैल से अमल में भी आ जाएंगी। नई दरें लागू होने पर शहर से लेकर गांव तक की जमीनें महंगी हो जाएंगी। लोगों की जमीन की खरीदी करने पर ज्यादा पंजीयन शुल्क अदा करना होगा। कुछ जगहों पर विसंगतियां भी थी। जमीन को दरें एक ही जगह पर अलग अलग थी। उन विसंगतियों को भी दूर किया गया है।

आज यानी एक अप्रैल से कई परिवर्तन होंगे। जमीन खरीदने वालों को अब अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। शासन द्वारा बनाई गई नई गाइड लाइन आज से प्रभावी हो जायेंगी। नई गाइड लाइन लागू होते ही रीवा व मऊगंज जिले के भूमियों के दाम बढ़ जायेंगे। दाम बढ़ते चुकाना पड़ेगा। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन यानी  31 मार्च को देर रात तक रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहे। और बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हुई।

औसतन 5.5 फीसदी बढ़ाई गई दरें, शहर में हाई रेट में बढ़ोतरी हुई।

जमीन की कीमतों में 5 फीसदी अधिकतम वृद्धि की गई है। यह सब कुछ लोकेशन पर हुई रजिस्ट्रियों के आधार पर तय किया गया है। इसमें कुछ ऐसे भी लोकेशन हैं जहां सड़क के एक तरफ दरें अधिक थी और दूसरी तरफ कम थी। लेकिन डिमांड दोनों ही जगह बराबर थी। ऐसे में दोनों ही जगहों पर दरें बराबर की गई हैं। कई ऐसी कॉलोनियां थीं, जिनकी कीमतें कम थीं, उन्हें भी बढ़ाया गया है।

 

 

 

 

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!