A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

पुलिस की स्पेशल होंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

सिद्धार्थ नगर।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। हर बूथ पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अलग से पुलिस सेक्टर प्रभारी बनाया है। 400 से अधिक पुलिस सेक्टर प्रभारी वाहन, जवान और वायरलेस सहित अन्य सुविधाओं से लैस होकर ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। मतदान शुरू होने से संपन्न होने तक भ्रमण करके मतदान के बारे में जानकारी लेते रहेंगे। अगर कहीं विवाद की स्थिति बनेगी, मतदान ठप होने के जानकारी मिलेगी तो तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। विवाद शांत कराने के साथ ही उच्चाधिकारियों को इसबारे में तत्काल अवगत करवाएंगे।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मतदान सकुशल संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। बूथ पर सुरक्षाकर्मी तो तैनात ही रहेंगे। इसके अतिरिक्त बल लगातार भ्रमणशील रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!